फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Wheat procurement not being done for two days

दो दिन से नहीं हो रही गेहूं खरीद

Wed, 10 May 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Wed, 10 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement not being done for two days
दो दिन से नहीं हो रही गेहूं खरीद - फोटो : अमर उजाला
गेहूं की सरकारी खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रशासन रणनीति बना रहा है। जबकि खरीद कर्मचारी योजना को पलीता लगा रहे हैं। मंडी परिसर स्थित एफसीआई के खरीद केंद्र से दो दिन से कर्मचारी गायब हैं। गेहूं बेचने के लिए आने वाले किसान केंद्र पर बिना गेहूं बेचे ही लौट रहे हैं।
विज्ञापन

गेहूं की सरकारी खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए कृषि मंडी में गेट नंबर चार के पास एफसीआई का खरीद केंद्र बनाया गया है। गेहूं की खरीद के लिए शीलेंद्र प्रताप सिंह तथा ब्रजेश कुमार को तैनात किया गया है। इस केंद्र पर दो दिन से किसानों की गेहूं की खरीद नहीं हो रही है। खरीद के लिए तैनात किए गए कर्मचारी दो दिन से केंद्र से नदारद हैं। बुधवार को भोगांव से मंडी में एफसीआई केंद्र पर गेहूं बेचने आए किसान सोबरन वर्मा ने बताया केंद्र पर खरीद करने के लिए तैनात किए गए कर्मचारी 10:30 बजे तक गायब हैं। मजबूरी में आढ़तिया के पास गेहूं बेचना पड़ा है। केंद्र के बाहर मिले चौकीदार ने अपना नाम तो नहीं बताया मगर यह बताया कि दो दिन से गेहूं की खरीद नहीं हुई है। शीलेंद्र सिंह तथा ब्रजेश बाबू दो दिन से केंद्र पर नहीं आए हैं।
विज्ञापन


मंडी में एफसीआई के खरीद केंद्र बंद होने की जानकारी मिली है। मैंने जांच की है। जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिए डीएम को दी जाएगी।
नंद किशोर, खाद्य एवं विपणन अधिकारी

दो दिन से एफसीआई का खरीद केंद्र बंद होने की जांच कराई जाएगी। खरीद नहीं होने तथा केंद्र बंद होने के संबंध में जांच के बाद दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यशवंत राव,  जिलाधिकारी


एडीएम ने किया गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण
एडीएम एके श्रीवास्तव ने किशनी,  कुसमरा नगर पंचायत का निरीक्षण किया। कुसमरा नगर पंचायत का आफिस, शौचालय ठीक न मिलने पर  सफाई और मरम्मत कराने के निर्देश दिए। कुसमरा तथा किशनी में 2.8 करोड़ लागत से बन रहे कान्हा पशु स्थल को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। एडीएम ने किशनी, कुसमरा, रामनगर के गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। बरिहा तथा तरिहा गांव का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने शिकायत की लेखपाल विरासत दर्ज नही कर रहा है। एडीएम ने तत्काल विरासत दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed