{"_id":"5908c1e14f1c1bbf6f441460","slug":"wheat-procurement-at-16-56-percent-in-centers-in-a-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में केंद्रों पर 16.56 प्रतिशत ही हुई गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में केंद्रों पर 16.56 प्रतिशत ही हुई गेहूं खरीद
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 02 May 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
एक माह में केंद्रों पर 16.56 प्रतिशत ही हुई गेहूं खरीद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं के सरकारी केंद्रों पर कम आवक के चलते एक माह में केवल 16.56 प्रतिशत ही खरीद हो सकी है। किसी भी सरकारी खरीद केंद्र पर गेहूं बेचने की मिली सुविधा का कोई विशेष लाभ नजर नहीं आ रहा है। किसान अभी भी मंडी में ही आढ़तियों को गेहूं बेचने में दिलचस्पी ले रहे हैं।
शासन ने जिले के सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं की सरकारी खरीद के लिए 5.40 लाख क्विंटल का लक्ष्य तय किया है। एक अप्रैल से शुरू हुई खरीद में अभी तक एक माह में केवल 89428 क्विंटल ही गेहूं खरीदा गया है। खरीद केंद्रों का अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण भी कर रहे हैं। जिसके बाद भी खरीद की प्रगति संतोषजनक नहीं मानी जा रही है। किसान अपना गेहूं सरकारी खरीद केंद्र पर बेचने के बजाए मंडी में आढ़तिया के पास बेच रहा है। किसान नरेंद्र सिंह यादव का कहना है सरकारी केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए इतनी अधिक औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं जिनको पूरा करना किसान के लिए आसान नहीं है। आढ़तिया को गेहूं बेचने में किसान को सहूलियत होती है।
तो वहीं सरकारी खरीद केंद्रों में शामिल एफसीआई की खरीद बहुत कम है। एक लाख क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 7802 ही गेहूं की खरीद हुई है।
संस्था लक्ष्य खरीद
विज्ञापन
एफसीआई एक लाख क्विंटल 7802 क्विंटल
पीसीएफ 2.40 लाख क्विंटल 39868 क्विंटल
यूपी स्टेट एग्रो 48000 क्विंटल 4890 क्विंटल
भारतीय खाद्य विभाग 1.10 लाख 20777 क्विंटल
पीसीयू 12000 क्विंटल 5581 क्विंटल
कर्मचारी कल्याण निगम 30000 क्विंटल 10509 क्विंटल
सरकारी खरीद केंद्रों को निर्धारित समय में ही लक्ष्य पूरा करना है। एफसीआई की खरीद की धीमी गति पर एजेंसी से जवाब मांगा जाएगा। गेहूं खरीद में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- यशवंत राव, जिलाधिकारी
लक्ष्य से कम बिक्री पर एसडीएम नाराज
सोमवार को एसडीएम ने परिषदीय विद्यालय सहित गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। एसडीएम महेश प्रकाश ने बीआरसी परिसर में चल रहे पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। पंजीकृत 57 में से 27 छात्र मौजूद थे। बच्चों से टाइम टेबल के बारे में जानकारी ली गई तो वो जवाब नहीं दे सके। एसडीएम ने प्रधानाध्यापक आरके सिंह को स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्राम बेलाहार स्थित गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। वहां पर खुले पड़े गेहूं के बारे में सचिव हरपाल सिंह से जानकारी की तो पता चला कि वारदाना की कमी थी। इसके बाद लक्ष्य से कम खरीद पर नाराजगी जताई।