{"_id":"6a318ce495236763e801620d","slug":"votes-deleted-through-rigging-in-the-panchayat-elections-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-161300-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पंचायत चुनाव में धांधली कर काटे गए वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पंचायत चुनाव में धांधली कर काटे गए वोट
Tue, 16 Jun 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
भोगांव। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव सोमवार को नगर के मोहल्ला कबीरगंज पहुंचीं, जहां उन्होंने एक स्थानीय परिवार के यहां शोक संवेदना व्यक्त कर परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान पंचायत चुनाव में कटे वोटों को लेकर भाजपा को घेरा और कहा कि धांधली कर वोट कटवाए गए हॅैं।
सांसद डिंपल यादव मंगलवार को कस्बे में एक परिवार में शाेक संवेदना व्यक्त करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंन भाजपा पर पंचायत चुनाव से पहले जारी हुई अंतिम मतदाता सूची को लेकर सवाल उठाए। डिंपल यादव ने आरोप लगाया कि विपक्ष के समर्थकों के नाम मतदाता सूचियों से चुन-चुनकर हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से लेकर उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत चुनावों तक ऐसी शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर किस सॉफ्टवेयर के माध्यम से यह तय किया जा रहा है कि किन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएं।
उन्होंने सरकारी कार्यालयों में आग लगने की घटनाओं पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में रिकॉर्ड रखने वाले सरकारी दफ्तरों में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। उनका आरोप था कि भ्रष्टाचार से जुड़े साक्ष्यों को नष्ट करने के उद्देश्य से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं और इसकी जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए।