{"_id":"58d800e74f1c1b2b7d1a14be","slug":"virodh-ke-beech-band-karae-boochadakhaane","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बीच बंद कराए बूचड़खाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के बीच बंद कराए बूचड़खाने
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
बूचड़खाने
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में अवैध ढंग से बूचड़खाने संचालित करने वाले 38 लोगों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शनिवार शाम को अधिकारियों ने पुलिसबल के साथ छापेमार कार्रवाई कर दुकानों पर ताले डलवाए थे। इस दौरान पुलिस को विरोध का सामना भी करना पड़ा था।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों के बाद जिले में अवैध बूचड़खानों को बंद किए जाने को लेकर कार्रवाई तेजी के साथ शुरू कर दी गई है। शनिवार को एसडीएम और सीओ सिटी के साथ नगर पालिका की टीम ने कई बूचड़खानों को बंद कराया था। इस दौरान नोकझोंक भी हुई थी। विरोध कर रहे लोगों और पुलिस के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई थी। दुकानों को बंद करा कर सख्त हिदायत दी कि किसी भी हालत में बगैर लाइसेंस मांस की बिक्री नहीं की जाएगी। अगले दिन दिन कार्रवाई का असर भी दिखा। कुछेक स्थान पर चोरी छिपे मीट की बिक्री भी हुई मगर पुलिस का भय वहां भी साफ नजर आया। नगर के नगरिया चौराहा के समीप कुछ लोग चलते फिरते मीट बेचने का कार्य करते रहे। वहीं शनिवार की शाम को कार्रवाई की सख्ती को देखकर भाग निकले दुकानदारों के विरुद्ध ईओ नगर पालिका रामपाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मीट विक्रेता शीबू, शाहिद, छोटे, बबलू और लल्लन निवासी गोलाबाजार और सागर विकास भवन के सामने के विरुद्ध पुलिस ने गंदगी, प्रदूषण, अवैध ढंग से
बूचड़खाना संचालित करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना बेवर क्षेत्र में कार्रवाई के बाद अधिशासी अधिकारी ने उमर, साबिर और नेपाल निवासी मोहल्ला काजीटोला, रिजवान निवासी इटावा रोड व पप्पू निवासी जीटी रोड के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। थाना कुरावली में ईओ रागिनी वर्मा ने अभियान चलाकर अवैध बूचड़खानों को बंद कराया। सोनी कुरैशी, जफर कुरैशी, कल्लू खां निवासी मोहल्ला सराय, भगवान दास, पप्पू, सुभाष चंद्र निवासी वैदनटोला, अरविंद निवासी सिरसा, शकील निवासी मोहल्ला कुंवरपुर, नाजिम उल्ला खां निवासी रूस्तमपुर रोड, इकबाल निवासी दिवरई गेट, पुष्पेंद्र, ब्रह्रमानंद निवासी गिहार कालोनी, आमोद, सोनू निवासी मोहल्ला कानूनगोयान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं किशनी थाने में छह मीट कारोबारियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। अधिशासी अधिकारी डाक्टर कल्पना वाजपेई ने निजामुद्दीन मोहल्ला गढ़ी, सूरज निवासी सदर बाजार, कल्लू निवासी गढ़ी, लल्ला निवासी सदर बाजार, लालू निवासी सदर बाजार, खुशनूर अली निवासी गढ़ी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
रविवार को अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत श्याम वचन सरोज ने चेकिंग की। गिहार कालोनी निवासी अनमोल, नन्नी पत्नी जगदीश, रिंकू, संतो मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी संतोष, मोहल्ला मिश्राना निवासी कुवंरपाल, मोहल्ला फाजिलगंज निवासी शमीम, मोहल्ला करियानीम निवासी मोहम्मद, मोहल्ला प्रेम चिरैया निवासी मोहम्मद नईम तथा मोहल्ला चौधरी निवासी सुधीर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
सिकंदरपुर में अवैध कट्टीघर की सूचना पर छापा
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में अवैध कट्टीघर की सूचना पर शनिवार देर रात एसडीएम और सीओ सिटी ने पुलिसबल के साथ दबिश दी। पुलिस को आता देख वहां मौजूद लोग भाग गए। पुलिस ने वहां से एक बाइक को जब्त किया है।
गांव सिकंदरपुर गो-तस्करी को लेकर कुख्यात है। शनिवार रात को गांव सिकंदरपुर में अवैध कट्टीघर की सूचना पर एसडीएम सदर अमित सिंह और सीओ सिटी राजेश चौधरी ने गांव में छापेमारी की। पुलिस को देखकर वहां गुट में मौजूद लोग भाग गए। पुलिस ने काफी देर तक लोगों की तलाश की मगर कोई भी हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस ने वहां से बरामद एक बाइक को जब्त कर लिया।