फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Villagers Hold Police Meeting Over Missing Buffalo in Mainpuri

मुन्ना हो गया चोरी: ‘साहब, उसे तलाश दो’, भैंसे के लिए थाने पहुंचा पूरा गांव, राज खुला तो पुलिस भी रह गई दंग!

Mon, 07 Sep 2026 01:56 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 07 Sep 2026 01:56 PM IST
सार

मैनपुरी के अकबरपुर गांव से ग्रामीण अपने लापता भैंसे ‘मुन्ना’ की तलाश की गुहार लेकर थाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने पड़ोसी गांव के लोगों पर भैंसे को चोरी कर 1.20 लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों की पंचायत कराई।
 

विज्ञापन
Villagers Hold Police Meeting Over Missing Buffalo in Mainpuri
कबरपुर से भैंसा क्यों हुआ चोरी? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 साहब, हमारा मुन्ना ढूंढ़ दो। वह गांव का लाड़ला है। पड़ोसी गांव के लोगों ने उसे चुराकर बेच दिया है। गांव अकबरपुर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर दन्नाहार थाने पहुंचे लोगों ने थानाध्यक्ष के सामने गुहार लगाई तो लगा मामला गंभीर है। इसी बीच ग्रामीणों ने बताया कि मुन्ना एक भैंसा है। यह सुनकर थानाध्यक्ष चौंक गए।
विज्ञापन


 

ग्रामीण राजेंद्र सिंह ने बताया कि वे लोग तीन साल पहले हरियाणा के रोहतक से भैंसा लेकर आए थे। इसके लिए ग्रामीणों ने चंदा किया था। भैंसे का नाम मुन्ना रखा और उसे गांव में ही छोड़ दिया। वह सभी ग्रामीणों की जान है। पिछले कुछ दिनों से गांव में मुन्ना नजर नहीं आ रहा। इससे सभी ग्रामीण चिंतित हैं। ग्रामीणों ने एआई से मुन्ना के गायब होने के पोस्टर बनाकर जारी किए हैं, ताकि उसकी खबर मिल सके। थाने से पहले ग्रामीण एसपी कार्यालय भी गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी गांव पर चोरी करने का लगाया आरोप
उन्होंने पड़ोसी गांव दिवरोली के कुछ लोगों पर मुन्ना को चुराने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि दो सितंबर को भैंसे को बेहोश कर 1.20 लाख रुपये में बेच दिया गया है। कहा कि जब मुन्ना के संबंध में उन लोगों से पूछा गया, तो वे झगड़ा करने लगे। चौकी पर सुनवाई नहीं होने के बाद थाने आ गए हैं।

 
विज्ञापन

दूसरे गांव के लोगों ने मांगा तीन दिन का समय
थाना प्रभारी शत्रुंजय सिंह ने दोनों पक्षों को बुलाकर बात की। पंचायत में दूसरे पक्ष ने तीन दिन का समय मांगा है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बात कराई गई। दूसरे पक्ष के लोगों को भैंसा खोजने के लिए तीन दिन का समय दिया है। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विवाद निस्तारण को लेकर दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई है। उसमें तीन दिन में समाधान की बात पर दोनों पक्ष राजी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed