फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   up police constable recruitment exam paper leaked solved copy found with candidate Police investiging

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक: खुलेगा सॉल्व कॉपी का राज...या हो जाएगा दफन, पुलिस से एक कदम आगे सॉल्वर गैंग

Wed, 21 Feb 2024 11:53 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Feb 2024 11:53 AM IST
सार

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस जांच कर रही है। अभ्यर्थियों में इस बात का संशय है कि सॉल्व कॉपी का राज खुलेगा या दफन हो जाएगा। सॉल्वर गैंग पुलिस से एक कदम आगे है। उसने फोन से सारा डेटा डिलीट कर दिया है। 

विज्ञापन
up police constable recruitment exam paper leaked solved copy found with candidate Police investiging
सॉल्व कॉपी के साथ गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली में रविवार को हल कॉपी के साथ सॉल्वर पकड़ा गया। पकड़े गए बिहार के अभ्यर्थी ने शातिर बुद्धि से मोबाइल का सारा डेटा डिलीट कर दिया है। अब पुलिस डेटा की रिकवरी करेगी। यह तरीका है जिससे राज खुल सकता है। एक्सपर्ट जल्द ही कामयाबी मिलने का दावा कर रहे हैं। उधर पुलिस भी परीक्षा केंद्र के बाहर सक्रिय मोबाइल के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन


जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार को डॉ. किरन सौजिया एकेडमी में बिहार के अभ्यर्थी रवि प्रकाश सिंह निवासी बरुना थाना नारायणपुर जिला भोजपुर बिहार को पकड़ा गया था। उसके पास दो कागज मिले थे। इनमें पुलिस भर्ती परीक्षा में आए 150 सवालों में से 114 सवालों के सही जवाब लिखे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: कतर ने सुनाया मृत्युदंड, जिंदगी वीरान थी... कोई हाल तक न पूछता; भारत लौटे पूर्व कमांडर ने साझा किया दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के बाहर फोन पर मिला था सॉल्व पेपर

पूछताछ में पता चला था कि सॉल्व पेपर उसे परीक्षा केंद्र के बाहर फोन पर मिला था। पुलिस रवि को मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सॉल्व कॉपी का राज खोलने के लिए अब अभ्यर्थी के मोबाइल से डिलीट किए गए डाटा की रिकवरी की जा रही है। 

यह भी पढ़ेंः-पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक: ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी पुलिस, सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड सहित दो को दबोचा

जल्द डेटा रिकवर होने की उम्मीद

इसके लिए एक्सपर्ट की एक टीम काम कर रही है। जल्द ही डेटा रिकवर भी हो जाएगा। वहीं एक टीम पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के बाहर सक्रिय रहे मोबाइल नंबरों के बारे में भी जांच पड़ताल कर रही है। अभ्यर्थी के फोन से की गई व्हाट्सएप कॉल के बारे में सूची बनाकर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः- खुशखबरी: किसी भी दिन हो सकता आगरा मेट्रो का शुभारंभ, लिखे गए स्टेशन के नाम; इन स्टेशनों के बीच कर सकेंगे सफर

आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क

जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान सॉल्व कॉपी मिली। वहीं छह सॉल्वर भी गिरफ्तार किए गए। वहीं आसपास के जनपद में भी इसी तरह के मामले में सामने आए। मैनपुरी पुलिस पहले से ही इटावा और एटा पुलिस से संपर्क स्थापित किए हुए है। सूत्रों का कहना है कि अब अन्य जनपद की पुलिस से भी संपर्क साधा गया है। सभी पकडे़ गए सॉल्वर के बीच कड़ी को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक चल रही जांच व कार्रवाई को लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed