फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   up police constable recruitment exam paper leaked Police arrested two people including mastermind in Firozabad

पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक: ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी पुलिस, सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड सहित दो को दबोचा

Tue, 20 Feb 2024 08:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Feb 2024 08:52 PM IST
सार

पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने की खबर के बाद पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी है। फिरोजाबाद में सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार किए गए हैं। 

विज्ञापन
up police constable recruitment exam paper leaked Police arrested two people including mastermind in Firozabad
फिरोजाबाद में पुलिस ने पकड़ा सॉल्वर गैंग का सरगना व साथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने वालों पर पुलिस की टेड़ी नजर है। इसी कड़ी में मंगलवार को उत्तर थाना पुलिस ने परीक्षा में सॉल्वरों को बिठाने वाले सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड सहित दो सॉल्वरों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ अब गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 29 हो गई। पुलिस इनके पास से दो मोबाइल, सिलिकॉन पेपर और आधार कार्ड बरामद किए हैं।

विज्ञापन


थाना उत्तर पुलिस ने सॉल्वर गैंग के फरार मास्टर माइंड सहित दो सॉल्वरों को नगला भाऊ से गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने बताया कि 16 फरवरी से ही जिले में सॉल्वरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जनपद में कुल 27 सॉल्वरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। 

विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी

इसी के तहत थाना प्रभारी वैभव सिंह, एसएसआई महावीर सिंह ने युवकों को सॉल्वर बनाकर परीक्षा में बिठाने वाले गैंग के मास्टरमाइंड जसराना के नगला उदई सलेमपुर निवासी स्वदेश और रसूलपुर के नगला बरी निवासी देवकुमार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे अभ्यर्थियों की जगह दिलवाते थे परीक्षा

पकड़े गए आरोपी बाहरी जिलो से सॉल्वर लाकर अभ्यर्थियों के स्थान पर बैठाकर परीक्षा दिलवाते थे। इसके एवज में दो से पांच लाख रुपये भी लेते थे। इनका एक साथी नगला कुंदन मुबारकपुर निवासी पंकज अभी फरार है, उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed