फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Names of all metro stations written in Agra PM can inaugurate them any day

खुशखबरी: किसी भी दिन हो सकता आगरा मेट्रो का शुभारंभ, लिखे गए स्टेशन के नाम; इन स्टेशनों के बीच कर सकेंगे सफर

Tue, 20 Feb 2024 06:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Feb 2024 06:45 PM IST
सार

आगरा मेट्रो का शुभारंभ किसी भी दिन हो सकता है। सभी स्टेशन के नाम लिख दिए गए हैं। पढ़ें किन स्टेशनों के बीच कर सकेंगे सफर? 

विज्ञापन
Names of all metro stations written in Agra PM can inaugurate them any day
आगरा मेट्रो रेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में मेट्रो के उद्घाटन के लिए तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने मन:कामेश्वर के साथ मेट्रो के बाकी सभी स्टेशनों पर उनके नाम लिखवा दिए हैं। इसमें ताज पूर्वी, बसई स्टेशन, फतेहाबाद रोड स्टेशन एलिवेटेड हैं। ताजमहल, आगरा किला व मन:कामेश्वर अंडरग्राउंड हैं।

विज्ञापन


चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीसीआरएस) जगन कुमार गर्ग 21 फरवरी को आगरा आएंगे। वह दो दिनों तक मेट्रो में यात्रियों की सुरक्षा और रक्षा का ऑडिट करेंगे। इसमें ट्रैक की स्थिति, मेट्रो के गेट खुलने की स्थिति, सिंग्नल व्यवस्था आदि को देखेंगे। सीसीआरएस की रिपोर्ट के आधार पर मेट्रो ट्रेन का संचालन हो सकेगा। 

विज्ञापन

लिखवा दिए गए स्टेशनों के नाम

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा का कहना है कि सभी तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। स्टेशनों के नाम लिखवा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी कामों का ऑडिट 24 फरवरी तक पूरा हो जाएगा। 25 से 28 फरवरी के बीच प्रधानमंत्री की ओर से उद्घाटन किया जाना प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed