जेल जाने से पहले दी सजा!: हथकड़ी लगे बंदी से सिपाही ने चलवाई बाइक, खुद हेलमेट लगाकर बैठा पीछे; देखें Video
एक कार सवार ने इस वीडियो को बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसको लेकर लोग पुलिस पर की कार्यप्रणाली पर कमेंट भी आ रहे हैं।
विस्तार
सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें हाथो में हथकड़ी पहना एक बंदी बाइक चलाते हुए नजर आ रहा है। वहीं, पीछे एक आरक्षी हेलमेट लगाकर बैठा है। वीडियो यूपी के मैनपुरी का बताया जा रहा है। किसी कार सवार ने बनाकर वायरल किया है। एसपी ने मामले में जांच बैठा दी है।
वायरल वीडियो 18 सेकंड का है। इसमें दिख रहा है कि एक बंदी के हाथ में हथकड़ी के साथ रस्सी लगी हुई है। वह आरक्षी को पीछे बैठाकर भोगांव की ओर बाइक चलाकर जा रहा है। एक कार सवार ने इस वीडियो को बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसको लेकर लोग पुलिस पर की कार्यप्रणाली पर कमेंट भी आ रहे हैं। कार सवार की ओर से वीडियो भोगांव का होने की बात कही जा रही है। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।
प्रकरण में जांच कराई जाएगी। सिपाही जिले के किसी भी थाने का निकला तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - विनोद कुमार, एसपी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.