Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   UP Bypoll 2024 Dimple Yadav's move created a stir in BJP played Kshatriya card at last moment

UP Bypoll: डिंपल यादव के इस दांव से भाजपा में हलचल, ऐनवक्त पर खेल दिया क्षत्रिय कार्ड

Fri, 15 Nov 2024 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Nov 2024 12:12 PM IST
सार

मैनपुरी की करहल विधानसभा उपचुनाव को लेकर सांसद डिंपल यादव ने क्षत्रिय कार्ड खेला है। क्षत्रिय बहुल गांव दौलतपुर में उन्होंने कहा कि 'मेरे पिताजी क्षत्रिय, बहन भी फौज में है।

 

विज्ञापन
UP Bypoll 2024 Dimple Yadav's move created a stir in BJP played Kshatriya card at last moment
डिंपल यादव और अनुजेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के करहल उप चुनाव जीतने के लिए सपा और भाजपा ताकत लगा रही है। इसी बीच चुनाव प्रचार में सपा सांसद डिंपल यादव ने क्षत्रिय कार्ड खेल दिया। क्षत्रिय बहुल गांव दौलतपुर में उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी क्षत्रिय हैं और मेरी बहन फौज में है। हम जवानों और उनके परिवारों का दर्द समझते हैं। डिंपल के इस बयान की राजनीति के गलियारों में चर्चा है।
विज्ञापन


अग्निवीर भर्ती को बताया गलत 
भाजपा ने इस बार मुलायम के दामाद अनुजेश यादव को करहल उप चुनाव में टिकट दी है। अनुजेश के सहारे भाजपा यादव वोट में सेंधमारी की कोशिश में है। इसी बीच बृहस्पतिवार को क्षत्रिय बहुल गांव दौलतपुर पहुंची सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव ने क्षत्रिय कार्ड खेल दिया। अग्निवीर भर्ती को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज से सबसे अधिक युवा फौज में जाते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: अपरणकर्ता तो पीछे ही पड़ गए...18 दिन में किशोरी का दूसरी बार अपरहण, पुलिस बोली- बेटी को संभालकर रखो
विज्ञापन
विज्ञापन



जौराई में हुआ स्वागत
उन्होंने रक्षा मंत्री रहने के दौरान मुलायम सिंह यादव द्वारा सैनिकों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक सम्मान से पहुंचाए जाने का निर्णय भी याद कराया। छात्रों के विरोध के बाद पीसीएस परीक्षा को लेकर सरकार के बैकफुट पर आने को लेकर डिंपल ने संतुलित बयान दिया। इसके बाद सपा सांसद डिंपल यादव का जौराई में भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, एमएलसी मुकुल यादव आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -   UP: दो फैक्टरियों में 4.5 करोड़ की मिलीं 434 तरह की नकली दवाएं, 60 घंटे तक चली कार्रवाई, 49 दवाओं के लिए नमूने




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed