{"_id":"58e67e5f4f1c1bdc315b6f94","slug":"up-100-kills-the-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 100 केे सिपाही को पीटा, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी 100 केे सिपाही को पीटा, वर्दी फाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 07 Apr 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में बुधवार रात गश्त के दौरान एक लड़के को पीट रहे युवक को रोकने पर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर सिपाही की ही पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान उसकी वर्दी भी फाड़ दी। सिपाही की ओर से थाने में आरोपी व उसके साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
यूपी 100 के पुलिस वाहन पर तैनात सिपाही आशाराम बुधवार रात को मैनपुरी मार्ग स्थित एक शराब ठेका के समीप से गुजर रहा था। तभी ठेका के समीप एक युवक एक लड़के की पिटाई कर रहा था। आशाराम ने गाड़ी से उतरने के बाद जब मारपीट कर रहे युवक को रोका तो उसने अपने तीन साथियों को बुला लिया। सिपाही के साथ मारपीट करते हुए उसकी वर्दी भी फाड़ दी। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को देखते हुए आरोपी राजू निवासी देवपुरा साथियों के साथ वहां से भाग गया। लोगों ने बताया कि राजू प्राइवेट बस स्टेंड पर मुंशी है। टेंपो में कई सवारियां और सिपाही बैठा हुआ था। सवारियां भरने का विरोध करने पर सिपाही से उसकी लड़ाई हुई थी। वहीं पुलिस ने उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी व उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।