{"_id":"6a591474ed7620ddb20fa063","slug":"under-fourteen-cricket-series-kicks-off-today-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-162976-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: अंडर-14 क्रिकेट सीरीज का आज से आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: अंडर-14 क्रिकेट सीरीज का आज से आगाज
विज्ञापन
फोटो 7 विजेता कप दिखाते एमसीए सचिव बीडी शुक्ला और मैच रेफरी पंकज राठौर। स्रोत एसोसिएशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। क्रीड़ा भारती और मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अंडर-14 क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए पांच मैचों की अंतरजनपदीय सीरीज का शुभारंभ शुक्रवार से होगा। सीरीज का पहला मुकाबला करहल रोड स्थित लक्ष्मीबाई कॉलेज के मैदान पर सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। इसमें मैनपुरी और एटा की टीमें आमने-सामने होंगी।
एमसीए सचिव बीडी शुक्ला ने बताया कि जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने और खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीरीज आयोजित की जा रही है। पांच मैचों की इस सीरीज में तीन मुकाबले मैनपुरी और दो मैच कासगंज में खेले जाएंगे। सभी मैच 30-30 ओवर के होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीरीज के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। बृहस्पतिवार को एमसीए सचिव बीडी शुक्ला और मैच रेफरी पंकज राठौर ने विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया।