{"_id":"644cf3c6532ea5a7d50ee4c3","slug":"two-youths-died-in-car-collision-in-mainpuri-while-car-driver-was-seriously-injured-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत, एक की हालत नाजुक, हाईवे पार करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत, एक की हालत नाजुक, हाईवे पार करते समय हुआ हादसा
Sat, 29 Apr 2023 04:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 29 Apr 2023 04:09 PM IST
सार
Mainpuri: तेज रफ्तार कार ने हाईवे पार कर रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार और मौके पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा करहल थाना क्षेत्र के मीठेपुर चौकी क्षेत्र में शिवा भट्टा के सामने हुआ। आगरा के बाह थाना के मढ़ेपुर निवासी मंगल बरुआ (55) साथी बृजेश बरुआ (56) के साथ सुबह करीब 11.15 बजे शिकोहाबाद की तरफ जा रहे थे थे। यहां वह हाईवे पार करके बाइक से दूसरी तरफ जा रहे थे। इसी समय इटावा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
चालक अस्पताल में भर्ती
टक्कर लगने के बाद बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। कार डिवाइडर से तकरा गई। कार चालक दानिश (32) भी घायल हो गया। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने घायलों को सैफई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मंगल और बृजेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं दानिश का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन