फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two real sisters drowned after falling into canal while playing in Mainpuri

UP: खेलते-खेलते नहर में गिरी बालिका, बचाने कूदी सगी बहन भी डूबी; एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Sat, 17 Jun 2023 07:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मैनपुरी
अमर उजाला, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 07:02 PM IST
सार

मैनपुरी में खेलते-खेलते बालिका नहर में गिर गई। उसे बचाने कूदी सगी बहन भी तेज बहाव में बद गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की जा रही है। इस दौरान एक का शव बरामद किया गया है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Two real sisters drowned after falling into canal while playing in Mainpuri
UP: खेलते-खेलते नहर में गिरी बालिका, बचाने कूदी सगी बहन भी डूबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गुरुवार को खेलते हुए सगी बहनें लोअर गंगा में गिर गईं। तेज बहाव के चलते दोनों बहनें बह गईं। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ढूंढना शुरू किया। इस दौरान एक किशोरी का शव मिल गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन

बहन को बचाने के प्रयास में अनुष्का भी गिर गई

घटना किशनी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव की है। गांव निवासी मनोज यादव की पुत्रियां अनुष्का (12) शनिवार की सुबह छोटी बहन तनू (09) व तीन अन्य सहेलियों गौरी, सोनम और गुंजन के साथ गांव के पास ही लोअर गंगा नहर के पास खेल रहे थे। खेलने के दौरान तनू का पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरी। बहन को बचाने के प्रयास में अनुष्का भी नहर में गिर गई। दोनों को नहर में डूबता देख आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन: दूल्हे राजा को मंडप से उठा ले गई पुलिस, हकीकत जान उड़ गए लोगों के होश

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी बहन की तलाश जारी है  

डूब रही बहनों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी। जानकारी होने के बाद बच्चियों के परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर तलाश के लिए नहर में उतारे। करीब चार घंटा चली तलाश के बाद अनुष्का का शव बाहर निकाला गया। समाचार लिखे जाने तक छोटी बहन तनू के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed