{"_id":"6993677c68341783a403a4a4","slug":"two-jail-inmates-will-also-appear-for-the-board-exam-this-time-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-154167-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: जेल के दो बंदी भी इस बार देंगे बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: जेल के दो बंदी भी इस बार देंगे बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
मैनपुरी। जेल के दो बंदी इस बार इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। जेल में रहने के दौरान दोनों बंदियों ने इंटर की परीक्षा में शामिल होने के लिए फॉर्म भरा था। इन बंदियों का परीक्षा केंद्र फिरोजाबाद जिला जेल में बनाया गया है। दोनों बंदियों को पुलिस अभिरक्षा में फिरोजाबाद जिला जेल भेजा गया है।
महिला बंदी पूनम हत्या के एक मामले में जेल में बंद थी। जेल में रहने के दौरान उसने इंटर की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए फाॅर्म भरा। इसी बीच पूनम को आजीवन कारावास की सजा हो गई। सजा होने के बाद पूनम को नारी बंदी सुधार गृह लखनऊ भेज दिया गया। जेल प्रशासन के पत्र के बाद बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए पूनम को लखनऊ से फिरोजाबाद जिला जेल भेजा गया है।
करन दुष्कर्म के एक मुकदमे में जेल में बंद है। उसने भी इंटर की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए फाॅर्म भरा। जेल में रहकर ही परीक्षा की तैयारी की। बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होनी है। उसको परीक्षा में शामिल होने के लिए पुलिस अभिरक्षा में फिरोजाबाद जिला जेल भेजा गया है। जेल शिक्षक ब्रजेश चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों बंदियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए फिरोजाबाद जिला जेल भेजा गया है। उन्होंने जेल में रहकर ही परीक्षा की तैयारी की है।