फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Congress leaders arrested protest at Chief Election Commissioner residence in Agra fish dying in radhakund

Braj News: मुख्य चुनाव आयुक्त के घर पर प्रदर्शन में दो कांग्रेसी नेता गिरफ्तार, राधाकुंड में मर रहीं मछलियां

Mon, 28 Sep 2026 06:03 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 28 Sep 2026 06:03 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने हंगामेदार प्रदर्शन किया। घर के बाहर कालिख पोत दी। मामले में पुलिस ने दो कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार किया है। वहीं, मथुरा में राधाकुंड के ऐतिहासिक कुसुम सरोवर में बड़ी संख्या में मछलियों की माैत का मामला सामने आया है। 
 

विज्ञापन
Two Congress leaders arrested protest at Chief Election Commissioner residence in Agra fish dying in radhakund
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उनके घर पर कालिख पोतकर आपत्तिजनक शब्द लिख दिए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। एसआईआर में वैध मतदाताओं के नाम हटाए जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के विजय नगर कालोनी स्थित मूल निवास पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दो कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार किया है। वहीं, मथुरा में राधाकुंड के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले कुसुम सरोवर में जलचरों के असमय मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर साल की तरह इस बार भी पिछले एक सप्ताह से सरोवर के पानी में बड़ी संख्या में मछलियां मरकर ऊपर तैर रहीं हैं। मैनपुरी में ब्राह्मण समाज के नेता किशन दुबे की गिरफ्तारी पर समर्थकों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने थाने का घेराव करते हुए जाम लगा दिया। पढ़ें, ब्रज की बड़ी खबरें
विज्ञापन


यूपी: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने दीवारों पर पोती कालिख; दो गिरफ्तार
आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। गेट पर कालिख पोतकर आपत्तिजनक शब्द लिखे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध जताया। वहीं, मामले में पुलिस ने दो कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


राधाकुंड: कुसुम सरोवर मछलियों पर आया भयानक संकट, तड़प-तड़पकर मर रहीं; मन को विचलित कर देगा ये दृश्य
मथुरा में राधाकुंड के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले कुसुम सरोवर में जलचरों के असमय मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर साल की तरह इस बार भी पिछले एक सप्ताह से सरोवर के पानी में बड़ी संख्या में मछलियां मरकर ऊपर तैर रही है। शासन द्वारा सरोवर के संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जा चुके है। लेकिन यहां रहने वाले जलचरों की सुरक्षा को लेकर मत्स्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह बेखबर बने हुए है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राह्मण नेता किशन दुबे की गिरफ्तारी पर हंगामा, समर्थकों ने घेरा थाना; लगाया जाम
मैनपुरी में ब्राह्मण समाज के नेता किशन दुबे को एक पुराने मामले में वारंट पर कोतवाली पुलिस ने सुबह 11 बजे गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ब्राह्मण समाज के साथ ही उनके अन्य समर्थक कोतवाली में डेरा जमाए रहे। आक्रोशित समर्थकों ने कोतवाली के बाहर आड़ी तिरछी गाड़ियां लगाकर जाम लगाया। करीब 25 मिनट बाद पुलिस के समझाने पर जाम खोला जा सका। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed