फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   two cases were settled on same case number In Ghiror tehsil at Mainpuri

गोलमाल है भाई गोलमाल: एक ही मुकदमा नंबर पर निस्तारित कर दिए दो मुकदमे, असंक्रमणीय भूमि घोषित कर दी संक्रमणीय

Wed, 22 Mar 2023 06:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Mar 2023 06:07 PM IST
सार

मैनपुरी में  एक ही मुकदमा नंबर पर दो मुकदमे निस्तारित कर दिए गए। मामला सामने आया तो कर्मचारियों के होश उड़ गए। वह दोनों मुकदमों के कागजात ढूंढने में जुटे हुए हैं।  

विज्ञापन
two cases were settled on same case number In Ghiror tehsil at Mainpuri
एक ही मुकदमा नंबर पर दो मुकदमे निस्तारित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक ही मुकदमा नंबर पर दो मुकदमे निस्तारित करने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद तहसील में सनसनी फैल गई। कर्मचारी दोनों मुकदमों के अभिलेख खंगालने में जुट गए। अधिवक्ता अभिनंदन यादव ने डीएम से जांच कराने की मांग की है। 

विज्ञापन


मामला घिरोर तहसील का है। यहां एसडीएम न्यायालय से संबंधित एक मुकदमे निस्तारण चर्चा का विषय बना है। इस मुकदमे में मौजा घिरोर खास, गाटा संख्या 1886 और मौजा नसीरपुर में गाटा संख्या 42 को एक ही मुकदमा संख्या पर असंक्रमणीय भूमि से संक्रमणीय भूमि घोषित कर दिया गया। मामला सामने आने के बाद तहसील कर्मियों में हड़कंप मच गया। अब कर्मचारी मुकदमों से संबंधित अभिलेखों को खंगाल रहे हैं। 

विज्ञापन

राजस्व कर्मचारी जुटा रहे तथ्यों की जानकारी

अमर उजाला ने 21 मार्च के अंक में समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया। समाचार प्रकाशन के बाद राजस्व कर्मचारियों ने संबंधित मुकदमों से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। मौजा घिरोर खास, गाटा संख्या 1886 तथा मौजा नसीरपुर में गाटा संख्या 42 का मामला एक ही मुकदमे में निस्तारण करके आदेश पारित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- रिटायर्ट सीओ को ब्लैकमेल कर छह लाख वसूले: महिलाओं ने किया कुछ ऐसा कि इज्जत के लिए रहे चुप, अब 10 लाख की मांग

गलत तथ्यों को कराया जाएगा सही

अधिवक्ता अभिनंदन यादव ने कहा कि एक वाद संख्या पर एक ही वाद का निस्तारण किया जा सकता है। एक ही वाद संख्या पर दो वादों का निस्तारण कानूनन गलत है। एसडीएम एसएन शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी की जाएगी। अगर कहीं गलत हुआ है तो उसे सही कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed