फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   tragic accident occurred due to collapse of house's lintel a woman died

Mainpuri: मकान का लेंटर गिरने से दर्दनाक हादसा, मलबे में दबने से महिला की मौत...चार घायल

Thu, 13 Mar 2025 03:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Mar 2025 03:05 PM IST
सार

मैनपुरी के घिरोर में एक मकान का लेंटर गिर गया। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने मलबे से लोगों को निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
 

विज्ञापन
tragic accident occurred due to collapse of house's lintel a woman died
विलाप करती घर की महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के ग्राम धौरासी में ये हादसा हुआ। यहां के रहने वाले करतार सिंह शाक्य के घर में शादी की तैयारियों चल रही थीं। इस दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। मकान का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में परिवार की महिला सदस्य की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा है। 
विज्ञापन


ग्राम धौरासी निवासी करतार सिंह शाक्य के घर में अगले महीने शादी है। शादी की तैयारियां चल रही थीं। बताया गया है कि सरिता के साथ उनकी बेटी, देवरानी नेहा और ननद बंदना पुत्री करतार सिंह और तृप्ति पुत्री तुलसी राम के साथ बैठकर ऑनलाइन मोबाइल एप से कपड़े खरीदने के लिए देख रही थीं।  
विज्ञापन


अचानक मकान के बरामदे के लेंटर का निचली सतह का एक हिस्सा भरभराकर टूट गया, जिसके मलबे में दबने से सत्य नारायण की पत्नी सरिता गंभीर हालत में घायल हो गई। उन्हें ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद ले गए, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं देवरानी नेहा, ननद वन्दना और दोनों लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। लेंटर गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सभी घायलों को तुरंत सीएचसी गोधना अस्पताल पहुंचाया। घायलों को उपचार देने के बाद वंदना और तृप्ति को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed