फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Three patients died suffering from fever and other in Mainpuri Five patients were referred to Medical College

Mainpuri: बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी, 11 वर्षीय बालक सहित तीन की मौत, पांच मेडिकल कॉलेज रेफर

Sun, 19 Mar 2023 10:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Mar 2023 10:26 PM IST
सार

मैनपुरी में मौसम बदलने के साथ अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। यहां बुखार और सांस लेने की दिक्कत से पीड़ित तीन मरीजों की मौत हो गई। जबकि पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।     

विज्ञापन
Three patients died suffering from fever and other in Mainpuri Five patients were referred to Medical College
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुखार से पीड़ित 11 वर्षीय बालक सहित तीन मरीजों की मौत हो गई। वहीं पांच मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर किया गया है। बदलते मौसम से अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार को 37 मरीज पहुंचे। यहां पांच मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनवारी निवासी सर्वेंद्र सिंह के पुत्र शौर्य (11) को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

अस्थमा की दिक्कत थी

वहीं भोगांव थाना क्षेत्र के पडुआ गांव निवासी कमल सिंह (65) को अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन ने उन्हें शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शनिवार रात उनकी मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। लोग परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

इसके अलावा दन्नाहार क्षेत्र के हलपुरा गांव निवासी रामनरेश (48) को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। शनिवार रात उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि दो मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है। एक बालक को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed