फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   thief stolen car battry public beat and cut hairs

चोरी करने पर अमानवीय व्यवहार: गाड़ी से बैटरी चोरी करते पकड़ा युवक, सिर के बाल बनाकर काट दी आधी मूंछ

Wed, 15 Dec 2021 11:52 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 15 Dec 2021 11:52 AM IST
सार

एक युवक को गाड़ी से बैटरी चोरी करते समय पकड़ने पर लोगों ने उसकी पिटाई लगाई और उसके सिर पर उस्तरा चला दिया।

विज्ञापन
thief stolen car battry public beat and cut hairs
चोरी के आरोपी को दी सजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जनपद में बेवर थाना क्षेत्र के गांव कुशलपुर में मंगलवार की रात ग्रामीणों ने एक युवक को ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करते हुए पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक को पीटने के बाद सिर के बाल काट दिए साथ ही उसकी आधी मूंछ काट दी। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने युवक के साथ अमानवीय व्यवहार करने पर दो युवकों और चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुशलपुर निवासी अरविंद सिंह का ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा था। मंगलवार देर रात एक युवक ने ट्रैक्टर से बैटरी चोरी कर रहा था। इस बीच अरविंद ने चोर को देख लिया और शोर मचा दिया। जगार होता देख चोर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इस बीच कुछ लोग वहां आए और आरोपी युवक को सजा देने की बात कही। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक के सिर के बालों पर उस्तरा चला दिया। उसकी आधी मूंछ भी काट दी। 
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले गई। अरविंद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इस बीच सोशल मीडिया पर आरोपी के सिर के बाल और मूंछ काटने का वीडियो वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आते ही आला अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद हरकत में आई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराने वाले अरविंद सिंह और कृष्णवीर सिंह उर्फ सोनी के खिलाफ अमानवीय व्यवहार करने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिन लोगों ने युवक के साथ अमानवीय व्यवहार किया है, उनके विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया है। अशोक कुमार राय, एसपी

शर्मनाक: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 'भाई' ने बहन से रचाई शादी, फोटो से हुआ खुलासा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed