फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother got married his cousin sister under mukhyamantri samuhik vivah yojana in firozabad

शर्मनाक: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 'भाई' ने बहन से रचाई शादी, फोटो से हुआ खुलासा

Wed, 15 Dec 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Dec 2021 12:11 AM IST
सार

फिरोजाबाद से शर्मनाक मामला सामने आया है। बीते दिनों टूंडला में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में भाई-बहन ने शादी कर ली। मामले का खुलासा होने पर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं सत्यापन करने वाले सचिवों व एडीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

विज्ञापन
Brother got married his cousin sister under mukhyamantri samuhik vivah yojana in firozabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में एक युवक ने चंद रुपयों के लालच में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बहन से शादी कर ली। जांच में जब मामला खुला तो अधिकारी हैरान रह गए। युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। वहीं अन्य मामलों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही शादी के लिए जोड़ों का सत्यापन करने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

विज्ञापन

 टूंडला खंड विकास कार्यालय परिसर में गत शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस समारोह में नगरपालिका टूंडला, ब्लाक टूंडला व ब्लॉक नारखी के 51 जोड़ों की शादी कराई गई थी। समारोह में सभी जोड़ों को गृहस्थी का सामान व कपड़े आदि प्रदान किए गए थे। 
विज्ञापन

समारोह में कुछ जोड़ों के वीडियो व फोटो क्षेत्र के लोगों व ग्राम प्रधान तक पहुंचे तो समारोह में फर्जीवाड़े के चार मामले सामने आए। इनमें से एक मामले में रिश्ते के शादीशुदा भाई ने बहन से ही शादी कर ली थी। इस मामले में जांच के बाद नगला प्रेम (घड़ी) निवासी भाई के खिलाफ समाज कल्याण विभाग के सहायक विकास अधिकारी चंद्रभान सिंह ने तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संतोषजनक स्पष्टीकरण न देने पर होगी कार्रवाई 
खंड विकास अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि शादी के लिए जोड़ों की तलाश व सत्यापन करने वाले ग्राम पंचायत सचिव मरसेना कुशलपाल, ग्राम पंचायत घिरौली सचिव अनुराग सिंह, एडीओ कॉपरेटिव सुधीर कुमार एडीओ समाज कल्याण विभाग चंद्रभान सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने पर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। 

टूंडला के खंड विकास अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि फर्जी तरीके से शादी करने वाले भाई के विरुद्ध एफआईआर कराई गई है। दोबारा शादी करने वाली अपात्र महिला से प्रदत्त गृहस्थी का सामान ले लिया गया है। छात्रा के दो आधार कार्डों की जांच चल रही है। जांच के बाद दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

टूंडला कोतवाली के प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के सहायक विकास अधिकारी द्वारा सामूहिक विवाह समारोह में अनुपस्थित जोड़ों के स्थान पर फर्जी तरीके से शादी करने के मामले में तहरीर दी गई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed