फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The video recording will be between counting

वीडियो रिकार्डिंग के बीच होगी मतगणना

Sat, 04 Mar 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 04 Mar 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
The video recording will be between counting
वीडियो रिकार्डिंग के बीच होगी मतगणना - फोटो : अमर उजाला
मंडी समिति में 11 मार्च को मतगणना वीडियो रिकार्डिग के बीच कराई जाएगी। मतगणना स्थल पर कोई भी मोबाइल नहीं ले जाएगा। बिना पासधारक गणना स्थल में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन


शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रत्याशियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रपाल सिंह ने कहा मतगणना के दौरान समस्या होने पर आरओ को बताएं। गणना के दौरान प्रत्याशी, निर्वाचन अभिकर्ता में से कोई एक ही व्यक्ति एक समय पर गणना पंडाल में रहेगा। प्रत्याशी को अपनी विधान सभा के पूरे गणना पंडाल में जाने की अनुमति होगी। एसपी सुनील कुमार सक्सेना ने कहा विधान सभा मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल के गणना एजेंट गेट नंबर तीन से प्रवेश करेंगे। गणना के उपरांत विजयी प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकालेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एके श्रीवास्तव ने कहा जो भी गणना अभिकर्ता, गणना स्थल पर प्रवेश करेंगे वह गणना का कार्य पूर्ण होने के पश्चात ही बाहर जा सकेंगे। बैठक में सीडीओ विजय कुमार गुप्ता, आरओ मैनपुरी राजेश कुमार, भोगांव संदीप कुमार, किशनी अमित सिंह, करहल रामचंद्र, आचार्य टीईपी सेंटर जेके त्रिवेदी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फूलचंद्र सहित सभी प्रत्याशी निर्वाचन अभिकर्ता, विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed