{"_id":"57864afb4f1c1ba64e13d9c1","slug":"the-standard-does-not-kurawali-tehsil-chandra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक पूरे नहीं करती कुरावली तहसील: रामचंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक पूरे नहीं करती कुरावली तहसील: रामचंद्र
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली तहसील बनने का अधिवक्ताओं ने बुधवार को भी विरोध किया। बहिष्कार जारी रख राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रभारी डीएम को सौंपा।
बुधवार को कलक्ट्रेट जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल प्रभारी डीएम से मिला। अध्यक्ष रामचंद्र शाक्य ने कहा कि नवीन तहसील कुरावली मानक पूरे नहीं करती। सृजन के प्रस्ताव के विरोध में 25 जनवरी को एक जनहित याचिका माननीय उच्च न्यायालय में दाखिल की गई थी। इसके बाद भी कुरावली तहसील सृजन का प्रस्ताव मांगा गया है। इसके लिए 22 गांव भोगांव और 93 गांव तहसील मैनपुरी से लिए जा रहे हैं। इस प्रकार कुरावली तहसील में 115 गांव हो जाएंगे। अगर ऐसा हुआ तो सदर तहसील का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। इस मौके पर अधिवक्ता दिनेश यादव, संजय त्रिवेदी, संजीव यादव, प्रवीन कुमार, अशोक कुमार, अनिल सक्सेना, सौरभ पांडेय, संजय सक्सेना आदि अधिवक्ता मौजूद थे।