फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The report will penalize fraudulent disposal

फर्जी निस्तारण आख्या देने वाले होंगे दंडित

Wed, 07 Dec 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 07 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
The report will penalize fraudulent disposal
फर्जी निस्तारण आख्या देने वाले होंगे दंडित - फोटो : अमर उजाला
 किशनी में तहसील दिवस में डीएम के सामने 35 पीड़ितों ने शिकायतें कीं। जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष के निस्तारण के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिकायतें सुनते हुए डीएम चंद्रपाल सिंह ने कहा समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए। कुछ विभागों द्वारा प्रभावी कार्यवाही न कर निस्तारण आख्या भेजी जा रही है। फर्जी आख्या भेजने वाले दंडित किए जाएंगे। अधिकांश शिकायतें जमीनों पर कब्जे की आ रही हैं। सरकारी भूमि, चकरोड, तालाब, पट्टों  पर किसी भी दशा में अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए। मुनींद्र सिंह चौहान ने नैगवां खिरिया के प्राथमिक जूनियर स्कूल के ऊपर से हाईटेंशन लाइन के तार पर गार्डवायर लगाने के लिए  21 सितम्बर को मांग की। विभाग ने निस्तारण आख्या भी भेज दी। विद्यालय के ऊपर से गुजर रहे तारों पर गार्डवायर नहीं लगे। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए शीघ्र आख्या देने को कहा। रामकली निवासी ऊंचा इस्लामाबाद ने अवैध कब्जा हटवाने, दीनदयाल निवासी नगला गढ़ू ने अवैध कब्जा हटवाने, प्रेमचंद्र निवासी बढ़ेपुर ने असंक्रमणीय भूमि को संक्रमणीय किए जाने, सुनील कुमार निवासी उदयपुर ने ग्राम सभा की भूमि दुरुस्त कराने की मांग की। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना, मुख्य चिकित्साधिकारी केके शर्मा, उप जिलाधिकारी किशनी अमित सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नरेश चंद्र, अधिशासी अधिकारी कुसमरा सीमा तोमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed