फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The reason for the separation of husband and wife's relationship is mobile

मोबाइल से बेइंतहा प्यार में पति को छोड़ने को तैयार, पति-पत्नी का टूटा रिश्ता

Sun, 09 Sep 2018 11:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sun, 09 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
The reason for the separation of husband and wife's relationship is mobile
प्रतीकात्मक तस्वीर

मैनपुरी के कुरावली में पति-पत्नी के संबंध टूट गए हैं। वजह बना है मोबाइल। पत्नी के मोबाइल प्रेम पर पति ने आपत्ति की, तो दोनों के बीच तकरार बढ़ गई। मामला पंचायत तक पहुंचा और दोनों किसी भी हालत में झुकने को तैयार नहीं हुए। नतीजा यह हुआ कि दोनों ने अलग-अलग रहने के लिए हामी भर दी। दोनों की सहमति से पांच महीने के संबंध टूट गए। 

विज्ञापन

      
गांव सिरसा निवासी विमलेश कुमार की शादी 27 अप्रैल 2018 को थाना किशनी क्षेत्र के गांव नंदपुर निवासी वीरेंद्र सिंह की पुत्री रूबी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीकठाक चला, लेकिन पति ने देखा कि पत्नी उससे अधिक समय मोबाइल पर व्यतीत कर रही है। लगातार मोबाइल पर बात किए जाने का सिलसिला नहीं थमा तो नवदंपती के बीच तकरार शुरू हो गया। 
विज्ञापन


आए दिन कलह होने लगी अंत में रिश्ता टूट गया। पति के लाख मना करने के बाद भी पत्नी ने मोबाइल से बात करने की जिद नहीं छोड़ी। दोनों पक्ष के बीच समझौता का प्रयास किया गया, लेकिन नाकाम रहा। बात इस कदर बढ़ गई कि दोनों पक्ष किसी की बात सुनने तक को राजी नहीं थे। शनिवार को गांव में दोनों पक्ष के बीच पंचायत हुई तो पति और पत्नी में से कोई भी झुकने को तैयार नहीं हुआ। अंत में दोनों ने अब रिश्ता ही खत्म करने का फैसला कर लिया। जिस पर पंचायत को भी आखिरकार मोहर लगानी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी में लिया दिया गया सामान एक दूसरे को वापस कर दिया गया। पंचायत के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और पुलिस को बीच में हुए समझौता के संबंध में प्राथना-पत्र दिया। एसएसआई सोमवीर सिंह का कहना है कि दोनों ही पक्षों ने सहमति से ही रिश्ता तोड़ा है। दोनों पक्ष ने समझौता की प्रति थाने में दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed