{"_id":"5751bb7f4f1c1bbf481091f9","slug":"the-performance-of-the-hindu-jagran-manch-kalktret","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू जागरण मंच का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू जागरण मंच का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 03 Jun 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समान जनसंख्या नीति कानून बनाए जाने की मांग को लेकर हिंदू जागरण मंच के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी की।
हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गुप्ता कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से देश में समान जनसंख्या कानून बनाए जाने को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। लेकिन अभी तक कानून को लागू नहीं किया गया। लगातार इसी तरह देश की जनसंख्या बढ़ती रही तो आने वाले समय में देश की अर्थ-व्यवस्था पर इसका सीधा प्रभाव पडे़गा। प्रदेश महामंत्री लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि देश में सभी पर समान कानून लागू किया जाना चाहिए। जो भी व्यक्ति किसी भी धर्म-मजहब का हो अगर दो से अधिक बच्चे पैदा करता है। तो उसे सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाए। उससे वोट देने का अधिकार छीन लिया जाए। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम लोकेेश एम को सौंपा। इस मौके पर कपिल मिश्रा, सीमा चौहान, हैप्पी भदौरिया, सौरभ चौहान, भानू चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे