{"_id":"581cc7164f1c1b5e384387b8","slug":"the-government-is-killing-democracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र की हत्या कर रही केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र की हत्या कर रही केंद्र सरकार
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र की हत्या कर रही केंद्र सरकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। पूर्व सैनिक भी सरकार की नीतियों से परेशान हैं। किसान के बाद अब पूर्व सैनिक भी आत्महत्या करने पर उतर आए हैं। केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। यह बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने राहुल गांधी संदेश यात्रा के दूसरे चरण में कहीं।
शुक्रवार को भोगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिछवां, लहरा, छाछा, भोगांव में संदेश यात्रा के दौरान हुई सभाओं में उन्होंने कहा केंद्र सरकार की हिटलरशाही को किसान और जवान बर्दाश्त नहीं करेगा। पूर्व सैनिकों के सम्मान के लिए ही एक पूर्व सैनिक ने अपनी जान दे दी है। प्रदेश महासचिव प्रेमशंकर शर्मा ने कहा कांग्रेस जनता के बीच कर्जा माफ, बिजली का बिल हाफ, समर्थन मूल्य का करो हिसाब के नारे के साथ पहुंच रही है।
जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा संदेश यात्रा के जरिए जनता का रुख पता चल गया है। कांग्रेस ने 2009 में किसानों का कर्जा माफ किया था। अब ऐलान किया है कि प्रदेश में सरकार बनते ही 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ कर बिजली का बिल हाफ कर दिया जाएगा। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य, शैलेंद्र सिंह, मुन्नालाल गुप्ता, शीलेंद्र मिश्रा, संजय शर्मा, अखिलेश वर्मा, सोमवीर सिंह, राजवीर सिंह चौहान, ब्रजेश यादव आदि मौजूद थे।