{"_id":"5762dda64f1c1bca3811bc5d","slug":"the-first-rain-waterlogging-people-demonstrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बारिश में जलभराव, लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बारिश में जलभराव, लोगों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 16 Jun 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
जलभराव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बारिश में ही कई मोहल्लों में जलभराव हो गया है। इससे लोगों को निकलना मुश्किल हो रहा है। गुरुवार को आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर डीएम से जलभराव से निजात दिलाने और सड़क बनवाने की मांग की है।
नगर के मोहल्ला भरतवाल नई बस्ती में बारिश होने के चलते जलभराव हो गया। इससे लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। प्राथमिक विद्यालय भरतवाल में पानी भर गया है। लोगों का कहना है कि आधा हिस्सा पालिका और आधा गांव में आता है। इसके चलते ग्राम प्रधान और पालिकाध्यक्ष सड़क नहीं बनवा रही हैं। इससे जरा सी बारिश में ही यहां जलभराव हो जाता है। स्थानीय निवासी ओमदत्त, जंगली सिंह, मुकेश, यमुना प्रसाद, सोनू, मोनू, गीतम आदि ने डीएम से सड़क बनवाने की मांग की है।
ऐसा ही हाल शहर के समीप गांव नगरिया खुर्द का है। यहां भी ग्राम प्रधान ने सड़क नहीं बनवाई जिससे बारिश में जलभराव हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जल निकासी की व्यवस्था न होने से गलियों और घरों के पास दूषित जलभराव के हालात बने हैं। वहीं बारिश होने से स्थिति और अधिक खराब हो गई। दूषित जलभराव से कभी भी संक्रामक रोग फैल सकते हैं। साथ ही ग्रामीणों ने गुरुवार को गांव में ग्राम प्रधान गोविंद कश्यप के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम से जल निकासी की व्यवस्था और सड़क बनवाए जानेे की मांग की है। ताकि बारिश में जलभराव से राहत मिल सके।
विज्ञापन
गुरुवार को भी खुशनुमा रहा मौसम
बुधवार को हुई बारिश से गुरुवार को भी मौसम खुशनुमा रहा। तापमान में कमी आई है और सूख रहीं जायद की फसलों को भी कुछ फायदा पहुंचा है। अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। किसानों का कहना है कि इन दिनों फसलों के लिए बारिश की बेहद जरूरत है। किसान प्रदेश यादव का कहना था कि यदि बारिश और हो जाए जो खरीफ की फसल की बुवाई के लिए पलेवट नहीं करनी पड़ेगी वहीं जायद की सूख रहीं फसलें लहलहाने लगेंगी।