फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The early arrest Prdhanpti

प्रधानपति की जल्द हो गिरफ्तारी

Wed, 13 Jul 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 13 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
The early arrest Prdhanpti
धरना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आंगनबाड़ियों और सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकत्रियों का धरना कलक्ट्रेट पर तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन ने धरना समाप्त करने के लिए कड़े लहजे में कहा लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रहीं। 
विज्ञापन

धरने में आईं कन्नौज की जिलाध्यक्ष ममता मिश्रा ने कहा कि जब तक प्रधानपति की गिरफ्तारी नहीं होगी। तब तक वह लोग शांत नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिलाध्यक्ष सरिता शाक्य ने कहा कि हौसला मिशन के तहत ग्राम प्रधानों के साथ आंगनबाड़ी कर्मचारियों के संयुक्त खाते का संचालन मुश्किल है। ब्लाक पर आयोजित बैठक में प्रधानपति अशोक चौहान ने सभी के सामने कार्यकत्रियों से अभद्रता की थी। आंगनबाड़ी कर्मियेां की बीएलओ से ड़्यूटी हटाई जाए। जब तक यह मांगे पूरी नहीं होंगी। तब वह लोग धरने पर बैठे रहेंगी। 
विज्ञापन


दो दिनों से धरने पर आंगनबाड़ियों की मांग पर विचार किया जा रहा है। प्रधानपति सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगने को तैयार है फिर भी वो अपनी जिद पर अड़ी हैं। संयुक्त खाते के संबंध में निर्णय शासन स्तर से लिया जाना है। धरने से गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना हौसला पोषण मिशन लागू होने में विलंब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाक्टर उज्जवल कुमार,  प्रभारी जिलाधिकारी  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed