{"_id":"b9d204c6ca2a60087cd7d87541e52bbc","slug":"the-double-blow-of-potato-prices-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू के भाव ने दिया दोहरा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू के भाव ने दिया दोहरा झटका
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम की मार से बेहाल किसानों को आलू के भाव ने दोहरा झटका दिया है। कोल्ड स्टोरेज फुल हो जाने से किसान आलू को मिट्टी के मोल बेचने को मजबूर हैं। बारिश के बाद धूप के चलते आलू खराब होने लगा है ऐसे में किसान मंडियों में औने-पौने दामों में आलू बेचने को मजबूर हो रहे हैं। आलू के दाम गिरकर 150-200 रुपये प्रति क्विंटल पर आने से आलू की लागत भी नहीं निकल रही है। किसानों के अनुसार आलू की फसल से उन्हें भारी घाटा उठाना पड़ रहा है।
जिले के करीब 40 हजार किसानों ने 45 हजार हेक्टेयर में आलू की फसल की थी। जिले में करीब 40 लाख टन आलू का उत्पादन हुआ है। जिन किसानों ने आलू की कच्ची फसल निकाल कर बेच ली उन्हें तो मुनाफा हुआ है लेकिन पक्की फसल से अच्छे मुनाफे की उम्मीद पाले किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया है। जिले के 31 कोल्ड स्टोरेजों में करीब 26 लाख टन आलू भंडारित करने की क्षमता है लेकिन सभी कोल्ड स्टोरेजों में फुल के बोर्ड लग जाने से किसान के सामने एक ही चारा है कि मंडी में जिस दाम पर आलू बिके बेच दे।
किसान रामनरेश सिंह ने बताया कि मंडी में आढ़ती और व्यापारी आलू को लेने से कतरा रहे हैं। यदि जरा भी आलू खराब दिखता है तो किसान का आलू किसी कीमत पर नहीं लिया जाता। उनका करीब 20 क्विंटल आलू मंडी में किसी कीमत पर नहीं लिया गया। मजबूरन उन्हें आलू वापस घर लाना पड़ा। किसान महेंद्र सिंह ने बताया कि 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आलू का बीज लेकर बुवाई की थी लेकिन आलू के मिलने वाले दाम से बीज के दाम भी नहीं निकल रहे हैं। बेमौसम की बारिश से आलू का काफी नुकसान पहुंचा है। किसान रामसनेही शाक्य का कहना था कि आलू की फसल में प्रति बीघा करीब सात हजार की लागत आई थी। इन दिनों मंडी में मिल रहे दामों से प्रति बीघा करीब तीन हजार रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है।