{"_id":"6aff5e8ecdd6e545ef063d67","slug":"devuthani-ekadashi-is-today-over-300-couples-will-tie-the-knot-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-171272-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: देवउठनी एकादशी आज, एक-दूजे के होंगे 300 से अधिक जाेड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: देवउठनी एकादशी आज, एक-दूजे के होंगे 300 से अधिक जाेड़े
विज्ञापन
फोटो 5 सराफा बाजार स्थित दुकान पर आभूषणों की खरीदारी करतीं ग्राहक। संवाद
मैनपुरी। देवउठनी एकादशी पर शुक्रवार को करीब चार माह बाद मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। जिले में 300 से अधिक शादियां होने का अनुमान है। सहालग शुरू होने से बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को बाजारों में दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही। शादी वाले घरों के लोगों ने आभूषण, कपड़े, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और महिलाओं के शृंगार का सामान खरीदा।देवउठनी एकादशी को देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा के बाद इस दिन जागते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास का समापन होता है और विवाह, गृह प्रवेश सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। शुक्रवार को घरों और मंदिरों में भगवान विष्णु का पूजन किया जाएगा। श्रद्धालु व्रत रखकर शाम को दीप जलाएंगे और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
सराफा बाजार में रौनक, आभूषणों की खरीदारी: सहालग शुरू होने से सराफा बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। शादी वाले घरों में दुल्हन के आभूषणों के साथ उपहार देने के लिए सोने-चांदी के जेवर खरीदे जा रहे हैं। अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र, पायल, बिछिया और अन्य आभूषणों की मांग बनी हुई है। कारोबारी लव वर्मा ने बताया कि देवउठनी एकादशी से शादी-विवाह का सीजन शुरू होने के कारण बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। दामों में कमी आने से बाजार में खरीदारी भी बढ़ी है।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी बढ़ी:
शादी वाले घरों में जरूरत के सामान की खरीदारी के लिए इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर भी भीड़ रही। फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन, कूलर, माइक्रोवेव और अन्य घरेलू उपकरणों की खरीदारी की गई। आगरा रोड के कारोबारी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि सहालग में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग बढ़ गई है। बेटी की शादी में उपहार देने के लिए घरेलू उपकरण खरीदारी हो रही है। ग्राहकों के लिए ऑफर चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
साड़ी और परिधानों की दुकानों पर भी भीड़:
कपड़ा बाजारों में बृहस्पतिवार को ग्राहकों की भीड़ रही। शादी समारोहों में पहनने के लिए महिलाओं साड़ी, लहंगा, सूट और अन्य परिधानों की खरीदारी की। दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों के साथ परिवार के अन्य सदस्यों के लिए भी नए परिधान खरीदे। बजाजा बाजार के दुकानदार अनूप ने बताया कि सहालग शुरू होने के साथ कपड़ों की बिक्री बढ़ी है।:
खूब बिकी गन्ना, सिंघाड़ा और शकरकंदी की बिक्री: देवउठनी एकादशी पर पूजन में इस्तेमाल होने वाले गन्ना, सिंघाड़ा और शकरकंदी की बिक्री हुई। बाजार में एक गन्ना 20 रुपये , सिंघाड़ा 40 रुपये किलो और शकरकंदी 30 रुपये किलो के भाव में बिकी। श्रद्धालुओं ने पूजन के लिए फल, फूल, मिठाई और अन्य सामग्री खरीदी। किराना दुकानों पर भी शादी वाले घरों के लोग सामान लेने पहुंचे।