{"_id":"6aff61ef354636edba0b09ab","slug":"80-of-the-work-on-the-cultural-museum-is-complete-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-171277-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सांस्कृतिक संग्रहालय का 80 फीसदी काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सांस्कृतिक संग्रहालय का 80 फीसदी काम पूरा
Fri, 20 Nov 2026 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो 10 निर्माणाधीन सांस्कृतिक केंद्र और संग्रहालय । संवाद
मैनपुरी। शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोने की दिशा में दीवानी रोड पर बन रहे सांस्कृतिक केंद्र और संग्रहालय का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। संग्रहालय का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। परियोजना का बजट बढ़कर 14.22 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। निर्माण पूरा होने के बाद यहां जिले की ऐतिहासिक, पुरातात्विक और सांस्कृतिक विरासतों को संरक्षित कर प्रदर्शित किया जाएगा। इससे नई पीढ़ी को भी जिले के गौरवशाली इतिहास और परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।जिला पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि सांस्कृतिक संग्रहालय को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है। इसमें ऐतिहासिक महत्व की वस्तुओं, पुरातात्विक अवशेषों और क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी धरोहरों को स्थान देने की योजना है। संग्रहालय के माध्यम से मैनपुरी की ऐतिहासिक पहचान को नई पहचान मिलेगी। साथ ही यह स्थान विद्यार्थियों, शोधार्थियों और इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों के लिए भी उपयोगी साबित होगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद संग्रहालय शहर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगा। इससे जिले में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
स्थानीय इतिहास से रूबरू होगी नई पीढ़ी: सांस्कृतिक संग्रहालय का उद्देश्य केवल ऐतिहासिक वस्तुओं का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि जिले की सांस्कृतिक पहचान और विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना भी है। यहां प्रदर्शित होने वाली धरोहरों के माध्यम से लोग मैनपुरी के अतीत, परंपराओं और ऐतिहासिक महत्व को समझ सकेंगे।
विज्ञापन
स्थानीय इतिहास से रूबरू होगी नई पीढ़ी: सांस्कृतिक संग्रहालय का उद्देश्य केवल ऐतिहासिक वस्तुओं का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि जिले की सांस्कृतिक पहचान और विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना भी है। यहां प्रदर्शित होने वाली धरोहरों के माध्यम से लोग मैनपुरी के अतीत, परंपराओं और ऐतिहासिक महत्व को समझ सकेंगे।
विज्ञापन
