फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The district will be divided into five zones and 15 sectors to curb unruly elements during the festival.

Mainpuri News: त्योहार पर अराजक तत्वों पर कसेगी लगाम, पांच जोन और 15 सेक्टर में बांटा जिला

Sun, 01 Mar 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 01 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The district will be divided into five zones and 15 sectors to curb unruly elements during the festival.
मैनपुरी। होली पर अराजक तत्वों पर लगाम कसने के लिए जिले को पांच जोन व 15 सेक्टर में बांटा गया है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि सभी थाना व चौकी प्रभारी भ्रमणशील रह कर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे, क्यूआरटी की 15 टीमें किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहेंगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसके लिए सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सदर कोतवाली, करहल, किशनी, औंछा, दन्नाहार, भोगांव, बेवर आदि थाने के प्रभारी अपने क्षेत्र में भ्रमण पर रहेंगे, चौकी इंचार्ज अपने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इसके अलावा 15 क्यूआरटी टीमें गठित की गई हैं। जो कि हर समय थानेदार तैयार रहेंगी। जिन स्थानों पर पूर्व में छिटपुट घटनाएं सामने आई हैं। वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा यूपी 112 हर समय तैयार रहेगी। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अफवाह फैलाने वालों से पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी, सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है। लोगों से अपील है कि ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे दूसरे को परेशानी हो। किसी पर भी जबरन रंग न डाले, तेज आवाज में डीजे बजाने, शराब पीकर हुडदंग करने वालों को पुलिस कार्रवाई करेगी। एएसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि पुलिस लाइन में स्थापित कंट्रोल रूम पर सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। यूपी 112 व अन्य हेल्प लाइन नंबर पर मदद ली जा सकती है। किसी भी अप्रिय स्थिति को लेकर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed