{"_id":"57570a9f4f1c1b716d9c531a","slug":"the-capture-of-the-star-trophy-xi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राफी पर इलेवन स्टार का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राफी पर इलेवन स्टार का कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
मैच
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 दिन से चल रहे नाइट समर क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब किशनी ने रोमांचक मुकाबले में गोकुलपुर को तीन रन से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। जोंटी को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।
सोमवार की रात खेले गए फाइनल मुकाबले का उद्घाटन एमएलसी अरविंद प्रताप यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से भाईचारे से खेलने की बात कही। इलेवन स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 16 ओवर में इलेवन स्टार ने 81 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोकुलपुर की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद अंतिम चार ओवर में 20 रन नहीं बना सकी और तीन रन से मैच हार गई। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने जश्न मनाया। इलेवन स्टार को विजेता और गोकुलपुर को उपविजेता घोषित किया गया। मैन ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी जोंटी को दी गई। विजेता टीम के कप्तान पंकज शाक्य को ट्रॉफी सपा नेता विकास यादव संकी ने प्रदान की। जिला पंचायत सदस्य विपिनराज यादव ने क्षेत्र के पूर्व क्रिकेटरों व कमेटी के सदस्यों को ट्रॉफी दी। मैच में कमेंट्री उत्तम राठौर, अंपायर डैनी यादव, योगेश पालीवाल, कमलेश तिवारी व स्कोरिंग आकाश चौहान ने की। इस मौके पर आयोजक सोनू चक, बलराम श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, डॉक्टर भरतराज यादव, देवेंद्र श्रीवास्तव, अमित चक, रामबाबू सविता, दिनेश शर्मा, उमंग गुप्ता, रूपेंद्र रावत, होरीलाल बाथम मौजूद थे।