{"_id":"223769f726e0f2d2fdaf0566de5c380a","slug":"tet-exam-center-will-be-built-in-urban-areas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी क्षेत्र में ही बनाए जाएंगे टीईटी परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी क्षेत्र में ही बनाए जाएंगे टीईटी परीक्षा केंद्र
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य की गई शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के लिए राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों और महाविद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाने में वरीयता दी जाएगी। विशेष परिस्थितियों में ही वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी की सचिव नीना श्रीवास्तव ने परीक्षा केंद्रों का निर्धारण 30 दिसंबर तक करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं। टीईटी परीक्षा आगामी दो फरवरी को होगी। इस बार जिले में टीईटी में कुल 17 हजार ऑनलाइन आवेदन आए हैं। इनमें प्राथमिक स्तर की टीईटी परीक्षा के लिए 6000 और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 11 हजार आवेदन शामिल हैं।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के मुताबिक परीक्षा के लिए मुख्यालय पर स्थिति अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त तथा अच्छी ख्याति के माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जा सकेगा। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण शहरी क्षेत्र में कराया जाएगा। जिससे सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के लिए ऐसे इंटर या डिग्री कालेज को केंद्र बनाया जाएगा जो अच्छी छवि के हैं साथ ही वहां पर्याप्त सुविधाएं, जैसे बड़े हवादार रूम, पर्याप्प्त फर्नीचर, पंखे, पीने का पानी तथा शौचालय आदि की व्यवस्था उपलब्ध हो। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए न्यूनतम 500 से लेकर 800 अभ्यर्थी आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
डीआईओएस आरपी यादव ने बताया कि सचिव से दिशा-निर्देश प्राप्त हो गए हैं। शहरी क्षेत्र में ही केंद्र बनाए जाएंगे। सोमवार को उन्होंने सभी राजकीय, एडेड और ख्याति प्राप्त विद्यालयों को पत्र भेजा है। साथ ही स्कूल में कितने छात्र आसानी से बैठ सकते हैं इसकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।