फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Ten Krhl explosion, no casualties

विस्फोट से दहला करहल, कोई हताहत नहीं

Sat, 30 Apr 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 30 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ten Krhl explosion, no casualties
विस्फोट से दहला करहल, कोई हताहत नहीं - फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर बैल्डिंग गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट ने समूचे करहल नगर को दहला दिया। ये विस्फोट मोहल्ला काजी क्षेत्र में टाटा एस में लदे बैल्डिंग करने वाले गैस सिलेंडर में हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि न केवल वाहन के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए बल्कि पास से गुजर रही एक स्कूूली बस व पास में बने स्कूल भवन की खिड़कियों के शीशे तक टूट गए। वहीं पानी की भी टंकी फट गई। हालांकि विस्फोट से कोई जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर उसके चालक को भी कोतवाली में बैठा लिया। पुलिस अधीक्षक ने भी मौके का निरीक्षण करके घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


नगर के कच्ची सड़क इलाके में बैल्डिंग के काम आने वाले गैस सिलेंडर की बिक्री होती है। वहीं से टाटा एस दोपहर 12:10 बजे के करीब 5-6 गैस सिलेंडर लाद कर बाजार की ओर जा रही थी। तभी क्षत्रिय धर्मशाला के पास अचानक एक जबर्दस्त विस्फोट एक सिलेंडर में हो गया। इससे वाहन के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। धमाके और लोहे के टुकड़ों के उड़कर टकराने से पास से ही गुजर रही ज्ञान स्थली स्कूल की एक बस और निकट प्रयाग पब्लिक स्कूल की ऊपरी मंजिल की खिड़कियों के शीशे चटक गए। स्कूल में रखी पानी की टंकी भी फट गई। इससे उसमें भरा सारा पानी बह गया। वह तो गनीमत रही कि वाहन का अगला केबिन क्षतिग्रस्त होने से बच गया। इससे गाड़ी चला रहे चालक की जान बच गई। हालांकि अचानक हुए जोरदार धमाके से अनियंत्रित वाहन पास के खंभे से टकरा गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह भी अच्छी बात रही कि पास से कोई व्यक्ति नहीं गुजर रहा था और कोई दुकान भी नहीं खुली थी। वरना विस्फोट से उन्हें क्षति पहुंच सकती थी। लोगों के अनुसार धमाका इतना भयंकर था कि जिसने भी सुना सहम गया। हादसे के बाद खंभा से टकराए वाहन के चालक को लोगों ने बाहर निकाला। अच्छी बात यह भी रही कि वहां से गुजर रही स्कूली बस भी दूर थी। इससे उसमें बैठे बच्चों पर कोई आंच नहीं आई। प्रयाग स्कूल की भी कुछ देर पहले ही छुट्टी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्फोट की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। अन्य अधिकारी भी वहां पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। वहीं पास स्थित दुकान पर रखे अन्य गैस सिलेंडर भी जब्त कर लिए। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। देर शाम तक पुलिस सिलेंडर में विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed