फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   student who went to drink water from hand pump in composite school in Mainpuri died of electrocution

Mainpuri: कंपोजिट विद्यालय में करंट लगने से छात्र की मौत, ग्रामीणों ने शिक्षक की कार तोड़ी, बनाया बंधक, हंगामा

Mon, 10 Apr 2023 06:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Apr 2023 06:42 PM IST
सार

मैनपुरी में कंपोजिट विद्यालय में हैंडपंप में पानी पीने गया एक छात्र करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश हो गया। उन्होंने शिक्षक की कार में तोड़फोड़ की। साथ ही उन्हें बंधक बना लिया।

विज्ञापन
student who went to drink water from hand pump in composite school in Mainpuri died of electrocution
अंशू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कंपोजिट विद्यालय में सात वर्षीय छात्र की सरकारी हैंडपंप में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। हैंडपंप में सबमर्सिबल लगा हुआ था। बच्चे की मौत से भड़के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक शिक्षक की कार को तोड़ डाला। वहीं एक शिक्षक व तीन महिलाओं को बंधक बना लिया। तहसीलदार, सीओ ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

विज्ञापन

पानी पीने हैडपंप पर गया था

मामला करहल थाना क्षेत्र के मनौना गांव का है। गांव निवासी छविराम का सात वर्षीय पुत्र अंशू कंपोजिट विद्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का छात्र था। सोमवार की सुबह वह रोजाना की तरह स्कूल गया था। वह पानी पीने के लिए स्कूल में लगे हैडपंप पर गया। तभी हैंडपंप में लगे सबसमर्सिबल में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर मासूम की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन विद्यालय पहुंच गए। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

विज्ञापन

शिक्षकों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया

विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों पर मनमानी व लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान शिक्षक ललित कुमार की कार को ग्रामीणों ने तोड़ दिया। ललित कुमार के अलावा स्टाफ की तीन महिलाओं को आक्रोशित ग्रामीणों ने एक कमरे में बंधक बना लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराया 

सूचना मिलने के बाद तहसीलदार कमल सिंह, सीओ चंद्रकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बमुश्किल ग्रामीणों को समझा बुझाकर बातचीत के लिए राजी कर स्थिति को संभाला। बातचीत के बाद करीब चार घंटे से बंधक बनाए गए सभी लोगों को मुक्त कराया गया। 

दोषी के विरुद्ध होगी कार्रवाई-एसपी

एसपी विनोद कुमार ने कहा कि करंट लगने से बच्चे की मौत की घटना हुई थी। मौके पर अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed