फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   State Bank of fake notes in Dent

सरकारी बैंक में भी नकली नोटों की सेंध

Wed, 22 Jun 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 22 Jun 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
State Bank of fake notes in Dent
money
सरकारी बैंक  के अधिकारी और कर्मी भी अब असली और नकली नोटों की पहचान नहीं कर पा रहे हैं। तभी तो उपभोक्ताओं को दिए गए कैश में नकली नोट मिलने की शिकायतें मिल रही हैं। आरबीआई की ओर से एसपी को भेजे गए पत्र में नकली नोटों के साथ मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि बैंक कौन सा है इसके बारे में अधिकारी अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


करीब दो माह पूर्व नगर के स्टेशन रोड स्थित पंजाब बैंक की शाखा में उपभोक्ता को पांच सौ की गड्डी में छह नकली नोट थमा दिए गए थे। उपभोक्ता के हंगामा काटने के बाद मैनेजर ने नोटों के सीरियल नंबर नोट कर जांच की बात भी कही थी। कुछ दिनों बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। लेकिन हाल ही में आरबीआई ने एसपी को पत्र भेजा है, इसमें नगर स्थित एक बैंक में मिले नकली नोटों के बारे में गंभीरता से जांच कर बैंक मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही गई है। पत्र में सरकारी बैंक में नकली नोट के मामले पर चिंता जताई है। जांच के दौरान पुलिस को इस बात का भी पता लगाना है कि आखिर बैंक में नकली नोट किस सोर्स से आ रहे हैं। 
विज्ञापन


आरबीआई की ओर से भेजा गया पत्र मिल गया है। मुकदमा दर्ज कर इस मामले पर गंभीरता से जांच की जाएगी।   
- देवरंजन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed