{"_id":"6a4b737e0dbfdc269a972870a978176e","slug":"splash-of-cultural-programs-on-children-s-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंछा/घिरोर/कुसमरा(मैनपुरी)। शहर से लेकर देहात तक के सभी स्कूलों और कालेजों में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल स्वच्छता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
शहर के आकांक्षा ग्लोबल एकेडमी में बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोआर्डिनेटर सहनवाज ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन के बारे में बताया। वहीं रेस, म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें अन्मता, करण, सालिनी, सदफ, रिसभ, मोहित आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीआरसी मैनपुरी पर नेहरू की जयंती स्वच्छता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ एबीएसए भारतीय शाक्य ने किया। इस मौके पर अंबुज भदौरिया, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। बीएनएल एजूकेशन अकादमी में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान क्रिकेट मैच खेला गया। सलाद डेकोरेशन प्रतियोगिता में कक्षा सात की कीर्ति, निहारिका, दीपम, वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर डायरेक्टर डाक्टर नीनेश यादव, प्रबंधक डाक्टर संजीव यादव, दीया दुबे आदि मौजूद थे।
औंछा के आरबीएस इंटर कालेज कुसुमनगर में पंडित नेहरू की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक प्रदेश यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रदीप यादव, मलिका आलिया, पूजा, प्रतिमा आदि मौजूद थे। घिरोर के एसएसडी एजूकेशनल एकेडमी में बाल दिवस पर बाल मेले का आयेाजन हुआ। इस दौरान बच्चों विभिन्न प्रकार की स्टॉल लगाईं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक सर्वेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विपिन सहित समस्त स्टाफ मौजूद था। कुसमरा के चौधरी बीएस इंटर कालेज जलदेवी नगर बिरतिया में बाल दिवस पर छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाई। प्रबंधक नरेंद्र सिंह ने विद्यालय के बच्चों को उपहार देकर उनका प्रोत्साहन बढ़ाया। उन्होंने कहा कि नेहरू चाचा के बताए हुए पद चिन्ह पर चल कर बच्चे उनकी तरह देश में नाम रोशन करें। इस अवसर पर विनय यादव, अविनभ यादव, राजू, सुशील यादव, रतन आदि मौजूद थे।