फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   SP will form the government in 2017: Shivpal Singh

2017 में बनेगी सपा की सरकार: शिवपाल सिंह

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
SP will form the government in 2017: Shivpal Singh
पत्रकार वार्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम में भाग लेने आए कैबिनेट मंत्री शिवपाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों के बाद समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। विधानसभा चुनाव में पार्टी का किसी से कोई मुकाबला नहीं है। चुनावी लड़ाई तो भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच होगी।
विज्ञापन

 कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश में संतुलित विकास की गंगा बहाई है। इसका सबूत सूबे में हो रहा विकास है। यही कारण है कि वर्ष 2017 के चुनावों में भी प्रदेश में सपा की ही सरकार बनेगी। उनका मुकाबला किस पार्टी से होगा यह पूछने पर उन्होंने कहा कि हमारा किसी से कोई मुकाबला नहीं है। चुनावी लड़ाई तो भाजपा और बसपा के बीच होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का कहना है कि प्रतिदिन 22 किमी सड़कें बनाई जा रही हैं। जबकि उत्तर प्रदेश में इसके अधिक सड़कें प्रतिदिन बनाई जा रही हैं। फोरलेन से लेकर गांव देहात तक में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इसका सबूत प्रदेश में बन रही सड़कें  खुद हैं। भाजपा द्वारा स्मृति ईरानी और कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी को चुनाव के लिए फोकस किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आप जिसे कह दोंगे हम चुनावों के लिए उसे ही फोकस कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed