फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   SP now little dispute: Arvind

अब सपा में कोई विवाद नहीं: अरविंद

Thu, 19 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 19 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
SP now little dispute: Arvind
अब सपा में कोई विवाद नहीं: अरविंद - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के मंसूबे इस बार भी चुनाव में पूरे नहीं होंगे। प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सपा सरकार ही बनेगी। यह बातें नव नियुक्त प्रदेश कार्यालय प्रभारी व एमएलसी अरविंद प्रताप सिंह यादव ने कहीं।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त होने के बाद लखनऊ से गुरुवार की शाम करहल पहुंचे एमएलसी ने कहा कि अब सपा में कोई विवाद नहीं है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मुलायम सिंह यादव संरक्षक हैं। प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है। पार्टी ने मैनपुरी विधानसभा से राजू यादव, भोगांव से आलोक शाक्य, किशनी से ब्रजेश कठेरिया, करहल से अंशुल यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पूर्व एमएलसी का करहल पहुंचने पर स्वागत किया गया। बताते चलें कि उनको पिछले दिनों पार्टी से निष्कासित कर दिया था। अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने एमएलसी अरविंद प्रताप का निष्कासन समाप्त कर उनको प्रदेश कार्यालय प्रभारी की भी जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed