फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   SP MP Dimple Yadav said Manipur incident very sensitive but government attitude insensitive on it

सपा सांसद डिंपल यादव का सरकार पर हमला: बोलीं- मणिपुर घटना जितनी संवेदनशील...सरकार का रवैया उतना ही संवेदनहीन

Tue, 08 Aug 2023 05:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Aug 2023 05:39 PM IST
सार

लोकसभा में सपा सांसद डिंपल यादव ने सरकार को घेरा। मणिपुर की घटना पर उन्होंने कहा कि वहां की घटना जितनी संवेदनशील है, सरकार का रवैया उतना ही संवेदनदीन है। 

विज्ञापन
SP MP Dimple Yadav said Manipur incident very sensitive but government attitude insensitive on it
लोकसभा में बोलतीं सपा सांसद डिंपल यादव - फोटो : ANI

विस्तार

देश में भाजपा सरकार के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। इस पर मंगलवार से लोकसभा पर चर्चा शुरू हो गई। इससे पहले स्पकीर ओम बिड़ला ने चर्चा शुरू करने की अनुमति दी है।  

विज्ञापन


चर्चा में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने भी भाग लिया। उन्होंने विपक्ष के द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने मणिपुर हिंसा, महिला अपराध और कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या: केंद्र से घर को निकली थी, खेत में खून से लथपथ मिला शव; देखकर खड़े हो गए रोंगटे

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कड़ी में सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सत्ता पक्ष के मंत्री राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ पर चर्चा करने की बात कह रहे थे। वो कहते हैं कि इन राज्यों में महिलाओं पर जघन्य अपराध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की चर्चा भी अवश्य होनी चाहिए। क्योंकि, NCRB के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में हर तीन घंटे में एक महिला शारीरिक उत्पीड़न का शिकार होती है। 

यह भी पढ़ेंः- दरिंदा प्रेमी: 'तू मेरी न हो सकी तो किसी की न होने दूंगा', मिलने को बुलाया और दी ऐसी मौत; देखकर कांप गए घरवाले
 

कहा कि इसके बाद भी उत्तर प्रदेश और केंद्र की डबल इंजन की सरकार मिलकर भी इसका संज्ञान नहीं ले रही है। मणिपुर हिंसा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि मणिपुर में जो हुआ है, वह जितना संवेदनशील है। इसके बाद भी सरकार का रवैया इस मामले में उतना ही संवेदनहीन रहा है। यह सरकार अंहकार में डूबी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed