{"_id":"6aff5cc912db7f9ac20390aa","slug":"investigation-into-irregularities-in-anganwadi-appointments-remains-incomplete-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-171287-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: आंगनबाड़ी नियुक्तियों में गड़बड़ी की जांच अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: आंगनबाड़ी नियुक्तियों में गड़बड़ी की जांच अधूरी
Fri, 20 Nov 2026 02:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्तियों में गड़बड़ी की शिकायतें तीन माह बाद भी लंबित हैं। शिकायतकर्ता जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन जांच पूरी न होने से कार्रवाई नहीं हो पा रही है। बेवर क्षेत्र में दो महिलाओं पर शादी के बाद भी अविवाहित दर्शाकर आवेदन करने और नियुक्ति पाने के आरोप हैं।
गांव मिर्जापुर निवासी वर्षा पत्नी शैलेंद्र कुमार ने सीडीओ संतोष बहादुर सिंह से शिकायत की। उन्होंने बताया कि मिर्जापुर मिनी आंगनबाड़ी पद पर अर्चना पत्नी प्रांशू ने शादी के बाद भी पिता का निवास दर्शाकर आवेदन किया था। ग्राम प्रधान, मुख्य सेविका और पंचायत सचिव अपनी आख्या में अर्चना को अपात्र बता चुके हैं। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। वर्षा ने अपनी नियुक्ति की मांग की। सीडीओ ने गलत नियुक्ति निरस्त कर द्वितीय वरीयता वाली अभ्यर्थी को मौका देने का आश्वासन दिया। वहीं, टिकुरी निवासी रुचि सिंह ने पर्यटन मंत्री से शिकायत की थी कि साधना पत्नी सूर्यप्रताप सिंह ने शादी के बाद मायके का निवास दिखाकर मिनी आंगनबाड़ी सहायिका पद पर नियुक्ति पाई है। इस मामले में भी जांच लंबित है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि दोनों मामलों की जांच चल रही है। भोगांव तहसीलदार से निवास प्रमाण पत्र के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। सभी साक्ष्य मिलने के बाद कमेटी नियुक्तियां निरस्त करने का अनुमोदन करेगी। इसके बाद ही कार्रवाई होगी।