फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   SP leader ramgopal yadav said that SIR is cutting 50 thousand votes in every assembly constituency

UP: 'हर विधानसभा में कट रहे 50 हजार वोट', रामगोपाल यादव बोले- कफ सीरप कांड के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार

Sun, 07 Dec 2025 02:48 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 07 Dec 2025 02:48 PM IST
सार

मैनपुरी के करहल में रविवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि एसआईआर से हर विधानसभा में 50 हजार वोट कट रहे हैं। वहीं कफ सीरप कांड के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को जिम्मेदार बताया। 

विज्ञापन
SP leader ramgopal yadav said that SIR is cutting 50 thousand votes in every assembly constituency
प्रो. रामगोपाल यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने रविवार को करहल के एक मैरिज हाॅल मे एसआईआर को लेकर पार्टी के बीएलए के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बीएलए इस बात का ध्यान रखे कि किसी का वोट न कट जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी के बीएलए सरकार के बीएलओ की मदद कर रहे हैं। यदि पार्टी मदद नहीं करती तो बीएलओ काम नहीं कर पाते।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर लोगों मे संदेह था, जिसे पार्टी के बीएलए दूर कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि बीएलओ किसी मतदाता के घर जाता है, वह नहीं मिलता और बीएलओ अनुपस्थित दिखा देता है तो उसका वोट कट जाता है। इस प्रकार हर विधानसभा मे 50 हार वोट कट रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोट सिर्फ उनका कटना चाहिए, जिनकी मृत्यु हो गई है या फिर जो स्थायी रूप से बाहर रह रहे हैं।  बैठक मे पूर्व एमएलसी अरविन्द प्रताप यादव, विधायक तेज प्रताप यादव, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व डीसीबी चेयरमैन डॉ. रामकुमार यादव, रामनारायन वाथम, सनी यादव, ब्रज कुमार यादव, जीवन यादव, अंकित यादव आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन


कफ सीरप कांड के लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार बताया 
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव नें पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कफ सीरप कांड की अगर जांच हो जाए तो मुख्यमंत्री फंस जाएंगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार जांच करवाएगी नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कांड से जुड़े लोगों का बंटवारा मुख्यमंत्री ने करवाया था। उन्होंने कहा कि इंडिगो को खत्म करने की साजिश की गई थी। जिससे किसी एक खास कंपनी को लाभ मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed