{"_id":"5767f2204f1c1b9760b47f70","slug":"six-thousand-people-will-sum","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज छह हजार लोग करेेंगे योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज छह हजार लोग करेेंगे योग
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
योग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर इस बार खासी तैयारियां की गई हैं। सोमवार की देर शाम तक पतंजलि योग समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह लोगों से संपर्क कर मंगलवार को विश्व
योग दिवस पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। शहर के अमन इंटर नेशनल स्कूल के मैदान में लगभग दो हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज करेंगे। वहीं भोगांव, बेवर, किशनी, कुसमरा और करहल में भी लगभग चार हजार लोगों के योग में प्रतिभाग करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विश्व योग दिवस को जोरशोर से मनाने की तैयारी की गई हैं। पंतजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट समेत कई संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रचार-प्रसार कर शहर में भ्रमण कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में विश्व योग दिवस पर अमन इंटर नेशनल स्कूल के मैदान में सुबह 5:30 बजे से होने वाले योग कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के डाक्टर चंद्रमोहन, श्रीदेवी राजपूत, दाखश्री, कुसुम चौहान, स्वराज सक्सेना आदि ने अवध नगर, बैंक कालोनी, आवास विकास, देवपुरा, पंजाबी कालोनी आदि में भ्रमण किया।
अमन इंटरनेशनल स्कूल में दो हजार से अधिक लोगों के आने की उम्मीद को देखते हुए बेरीकेटिंग के अलावा पीने के पानी का भी इंतजाम किया गया है। कार्यक्रम संयोजक डाक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि योग कार्यक्रम में पूरे जिले में लगभग छह हजार से ज्यादा लोग भाग लेंगे।
सोशल मीडिया पर भी की गई अपील
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सोशल मीडिया में भी छाया हुआ है। लोग व्हाट्सएप, फेसबुक आदि पर एक-दूसरे से विश्व योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए समय से पहुंचने की अपील कर रहे हैं।
इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियां
मैनपुरी। योग दिवस को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी के चलते मैनपुरी में डाक्टर चंद्रमोहन सक्सेना, भोगांव में अवधेश कुमार, बेवर में डाक्टर उदय शर्मा, किशनी में राहुल मिश्रा, कुसमरा में राहुल तोमर और कहरल में डाक्टर केशव सिंह यादव की देखरेख में योग शिविर होगा।