फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Sitting four contract employees on hunger strike

चार संविदा कर्मचारी बैठे भूख हड़ताल पर

Tue, 20 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 20 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sitting four contract employees on hunger strike
भूख हड़ताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एनएचएम के संविदाकर्मी छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मांगें पूरी न होने पर सोमवार को सीएमओ कार्यालय में चार लोग भूख हड़ताल पर बैठे। साथ ही अन्य कर्मचारी पहले की तरह धरना-प्रदर्शन करते रहे। 
विज्ञापन

छह सितंबर से संविदा स्वास्थ्यकर्मी और चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार और अधिकारी उनकी जायज मांगों को अनदेखा कर रहे हैं, लेकिन अब वह पीछे नहीं हटेंगे। इसी क्रम में सोमवार को जिला इकाई के कर्मचारियों ने 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी। सोमवार को भूख हड़ताल पर डॉ. एसपी सिंह, राकेश कुमार शाक्य, ज्योति शाक्य, डॉ. सुमन राजपूत भूख हड़ताल बैठी रहीं। यह हड़ताल मंगवालर सुबह 10 बजे दूसरे साथियों के भूख हड़ताल पर आने तक जारी रखेंगे। 
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन कर रहे संजय शर्मा ने कहा कि 20 सितंबर को मनीष कुमार उपाध्यक्ष, अभय चौहान, बिंदु कुशवाहा, लक्ष्मी भदौरिया भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस मौके पर आशीष शाक्य, किरन शाक्य, डॉ. देवेश, डॉ. विद्या सागर, डॉ. रवींद्र यादव, डॉ. पीएन वर्मा, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. निखिल गुप्ता, योगेश कुमार, मयूर कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed