{"_id":"590cbf414f1c1b06464439ad","slug":"shikshak-kabhee-sevaanivrtt-nahin-hota-hai","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Fri, 05 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग और लेखा कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में देवी रोड स्थित कच्चा आढ़ती स्कूल में चेक वितरण समारोह हुआ। इसमें 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए 106 शिक्षकों को गीता भेंट कर और माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि भोगांव विधायक ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान करना गौरव की बात है। विभाग इसके लिए बधाई का पात्र है। विशिष्ट अतिथि बीएसए रामकरन यादव ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। अपितु भारमुक्त होने के बाद समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। वित्त एवं लेखाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षक अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्षों को देश का भविष्य निर्माण के लिए गुजार देता है।
चेक वितरण समारोह में जिले के सभी विकास खंडों से सेवानिवृत्त हुए 106 शिक्षकों को चेक वितरित किए गए। इसके अलावा सभी ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी मनींद्र कुमार, जेपी पाल, रामशंकर कुरील, सर्वेश यादव, अजीत निगम आदि ने संबोधित किया। इस दौरान 106 सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रणवीर यादव, राजेंद्र पांडेय, राजीव यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, अरुण यादव, रामपाल, अवनीश, अमरीश, सत्यवीर सिंह, अनिल पांडेय, राघवेंद्र चौहान मौजूद थे।