फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Several bighas of wheat crop and roof of house got burnt due to fire incident in different areas in Mainpuri

Mainpuri: अलग-अलग क्षेत्रों में आग की घटना से अफरातफरी, कई बीघा गेहूं की फसल जली; घर का छप्पर भी जला

Thu, 25 Apr 2024 08:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Apr 2024 08:32 PM IST
सार

अलग-अलग क्षेत्रों में आग की घटना से अफरातफरी मच गई। इससे कई बीघा गेहूं की फसल जल गई। वहीं घर में आग लगने से घर का छप्पर भी जल गया। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। 

विज्ञापन
Several bighas of wheat crop and roof of house got burnt due to fire incident in different areas in Mainpuri
भटानी गांव में गेहूं के गट्ठरों में लगी आग को बुझाते ग्रामीण। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आग की घटना से कई बीघा गेहूं से फसल जल गई। इसके अलावा एक घर के छप्पर में आग लगने से अफरातफरी मत गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


घटना बिछवां थाना क्षेत्र के नगला कलू रंगपुर गांव की है। गांव निवासी महेश की गेहूं की फसल पक चुकी थी। कटाई के बाद करीब 450 गट्ठर खेत पर ही रख दिए थे। बुधवार की शाम करीब आठ बजे किसी कारण से गेहूं के एक गट्ठर में आग लग गई। जब तक जानकारी हुई आग खेत में रखे अन्य गट्ठर में भी फैल चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से किसान ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। लेकिन जब तक आग पर काबू किया गया। तब तक 450 गेहूं के गट्ठर जल चुके थे। फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक वहां कुछ भी नहीं बचा था।

विज्ञापन

गेहूं के गट्ठरों में लगी आग

एक अन्य घटना में दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव भटानी निवासी विशंभर चौहान के खेत में किसी कारण से गेहूं के गट्ठर में आग लग गई। जानकारी होने के बाद पास ही भागवत में बैठे युवाओं ने किसी तरह से मिट्टी व पानी डाल कर आग को बुझाया। तब तक काफी बोझ जल चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में रखे छप्पर में लगी आग

गांव त्रिलोकपुर में गिरंद दिवाकर के मकान के घर में रखे छप्पर में आग लग गई। आग लगने के बाद एकत्र हुए लोगों ने किसी तरह से पानी मिट्टी डाल कर काबू किया। लेकिन तब तक घरेलू सामान आदि जलकर राख हो चुका था। क्षेत्रिय लेखपालों ने क्षति आंकलन कर रिपोर्ट भेजी है।

आग से पांच बीघा गेहूं की फसल जली

करहल तहसील क्षेत्र के सहन पतारा गांव के पास सोबरन सिंह का खेत है। उनके पांच बीघा खेत में गेहूं की पकी फसल खड़ी थी। बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक खेत में आग लग गई। देखते देखते आग ने जोर पकड़ लिया। आग लगने की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने निजी नलकूपों को चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी हद तक काबू पा भी लिया। सूचना मिलने पर गांव में दमकल भी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने जब तक आग पूरी तरह बुझाई तब तक पांच बीघा खेत की फसल जल चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed