फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Serial were inscribed the names of patients

सीरियल ने अंकित नहीं थे रोगियों के नाम

Wed, 22 Jun 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 22 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Serial were inscribed the names of patients
जिला अस्पताल में गर्मी में तड़पे मरीज - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम सदर ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शहर के छह नर्सिंग होम और पैथोलॉजी का निरीक्षण किया। एक नर्सिंग होम पर पीसीपीएनडीटी एक्ट का बोर्ड नहीं लगा था और न ही रजिस्टर पर सीरियल नंबर से रोगियों के नाम अंकित थे। इस पर उन्होंने उक्त कमियों को सुधारने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


एसडीएम सदर गजेंद्र कुमार बुधवार को कचहरी रोड स्थित श्रीहंस नर्सिंग होम पहुंचे। यहां उन्हें अव्यवस्थाएं मिली। साथ ही पीसीपीएनडीटी एक्ट का बोर्ड भी नहीं लगा मिला। जबकि उसको उस स्थान पर लगाया जाना था कि दूर से बोर्ड साफ नजर आए। वहीं रजिस्टर पर रोगियों के नाम सीरियल से नहीं चढ़ाए गए थे। उन्होंने कहा कि यह बोर्ड ऐसे स्थान पर लगवाएं जो दूर से भी साफ दिखाई दे। ताकि कोई भी लिंग परीक्षण कराने से पहले सजा के बारे में जान जाए। 
विज्ञापन


इसके अलावा आस्था, शाहआलम अल्ट्रासाउंड, जेवी मैमोरियल नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड, वरफ और आरएस मोरल पैथोलॉजी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उक्त सभी पर सभी व्यवस्थाएं सही मिलीं। एसडीएम के साथ डिप्टी सीएमओ डा. वीरेंद्र सिंह, कनिष्ठ लिपिक आलोक तिवारी, एलटी अजीत यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed