फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Round-wise counting results in Karhal areas where BJP got lead BSP lagged behind

Karhal Election Result: करहल में राउंडवार मतगणना का परिणाम, वो क्षेत्र जहां भाजपा को मिली बढ़त; पिछड़ गई बसपा

Sun, 24 Nov 2024 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह प्रदीप कुमार यादव, मैनपुरी
प्रदीप कुमार यादव, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Nov 2024 10:03 AM IST
सार

Karhal Chunav Result:  समाजवादी पार्टी के गढ़ करहल में भाजपा ने कुछ क्षेत्रों में बढ़त बनाते हुए सबको चौंका दिया। वोटों का अंतर कम करते हुए भाजपा ने आगे निकलने का प्रयास जरूर किया, लेकिन सफलता नहीं लग सकी। 
 

विज्ञापन
Round-wise counting results in Karhal areas where BJP got lead BSP lagged behind
Karhal Election Result: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Karhal Election Result: मैनपुरी के करहल विधानसभा उप चुनाव के लिए नवीन मंडी में शनिवार को सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हो गई थी। मतगणना के दौरान क्षेत्रवार अलग-अलग राजनीतिक दलों को बढ़त मिलती दिखी। पंचवटी में जहां कमल खिला तो वहीं करहल में सरपट साइकिल दौड़ी। मतगणना में उतार चढ़ाव के साथ ही कार्यकर्ताओं के चेहरों के भाव भी बदलते रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Karhal By Election Result: करहल को बनाकर सीढ़ी, विधानसभा पहुंची सैफई की तीसरी पीढ़ी, चाचा की जगह करेंगे सियासत
विज्ञापन



करहल में रहा कड़ा मुकाबला
सपा और भाजपा के बीच करहल सीट पर कड़ा मुकाबला रहा। मतगणना शुरू होने के बाद सबसे पहले करहल विकास खंड के मतदेय स्थलों की मतगणना शुरू हुई। इसमें पहले ही राउंड में सपा ने बढ़त बना ली। दूसरी राउंड में भाजपा ने अधिक वोट हासिल किए, फिर भी पीछे ही रही। इसके बाद 11वें राउंड तक सपा लगातार बढ़त बनाती गई। 12वें राउंड में भाजपा ने फिर एक बार अधिक वोट प्राप्त किए, लेकिन सपा को पीछे नहीं कर सकी। इसके बाद 16वें राउंड तक करहल के मतदेय स्थलों की गिनती में साइकिल सरपट दौड़ती रही। 16 राउंड तक सपा 24277 वोटों से आगे हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

भाजपा ने की वापसी
इसके बाद मैनपुरी विकास खंड के पंचवटी में शामिल मतदेय स्थलों की गणना शुरू हुई तो भाजपा ने वापसी की। आगामी चार राउंड में ही भाजपा ने ये अंतर घटाकर 17964 पर ला दिया। दरअसल पंचवटी में शामिल नगला जुला, औड़ेन्य, पड़रिया, बिछिया, झिंझाई और आसपास के क्षेत्र में भाजपा का भरपूर वोट मिला।

ये भी पढ़ें -  Karhal Result: करहल में जीत के बाद भी अखिलेश को बड़ा झटका, भाजपा की चाल हुई कामयाब...यादव वोट में लगाई सेंध
 

यहां पर रही बराबरी
इसके बाद बरनाहल और घिरोर क्षेत्र की मतगणना में मुकाबला लगभग बराबरी पर ही चलता रहा। किसी राउंड में सपा आगे होती तो किसी में भाजपा अधिक वोट लेकर सपा के अंतर को कम कर देती। 27वें राउंड तक सपा 20 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही थी। लेकिन अगले ही राउंड से फिर भाजपा ने बढ़त बनानी शुरू की। आखिरी 32वें राउंड तक भाजपा की बढ़त जारी रही। लेकिन सपा पहले से ही इतनी बढ़त बना चुकी थी कि भाजपा को जीत नहीं मिल सकी। हालांकि सपा की जीत का अंतर कम करने में इससे मदद मिली।

नहीं चला बसपा का शाक्य कार्ड
बसपा ने इस बार शाक्य मतदाताओं का साथ हासिल करने के लिए शाक्य प्रत्याशी उतारा था। बसपा अपना परंपरागत वोट भी हासिल नहीं कर सकी, जिसके चलते जमानत भी जब्त हो गई।
 

घटता तो कभी बढ़ता रहा हार-जीत का अंतर
नवीन मंडी में कुल 32 राउंड में करहल विधानसभा क्षेत्र की गणना पूरी हुई। प्रत्येक राउंड में हार-जीत का आंकड़ा ऊपर-नीचे होता रहा। पहले राउंड में सपा प्रत्याशी तेजप्रताप सिंह आगे रहे तो वहीं दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी अनुजेश सिंह ने बढ़त बनाई। इसके बाद फिर सपा जीत की ओर दौड़ती नजर आई। सपा ने जब 24 हजार वोटों की बढ़त बना ली तो एक बार फिर से भाजपा ने 17वें राउंड में वापसी की और आगामी चार राउंड में जीत का अंतर कम करते हुए 18 हजार तक ला दिया। इसके बाद मुकाबला कभी ऊपर तो भी नीचे चलता रहा। मतगणना शुरू होन से लेकर अंत तक बसपा प्रत्याशी अवनीश कुमार शाक्य एक बार भी बढ़त नहीं बना सके। वे तीसरे स्थान पर ही रहे।

 

राउंड-1
अनुजेश सिंह (भाजपा) - 1289
अवनीश शाक्य (बसपा) - 100
तेजप्रताप सिंह (सपा) - 5867
4578 वोट से सपा आगे

राउंड-2
अनुजेश सिंह - 4291
अवनीश - 359
तेज प्रताप सिंह - 8759
4468 वोट से सपा आगे

राउंड-3
अनुजेश - 6468
अवनीश - 510
तेज प्रताप सिंह - 12138
5670 वोट से सपा आगे

राउंड-4
अनुजेश - 8683
अवनीश - 1022
तेज प्रताप सिंह - 15381
6698 वोट से सपा आगे

राउंड-5
अनुजेश 10816
अवनीश 1120
तेज प्रताप सिंह 18752
वोट से सपा आगे 7936

राउंड-6
अनुजेश 12460
अवनीश 1324
तेज प्रताप सिंह 22011
वोट से सपा आगे 9551

राउंड-7
अनुजेश 14543
अवनीश 1560
तेज प्रताप सिंह 26361
वोट से सपा आगे 11818

राउंड- 8
अनुजेश 17061
अवनीश 1969
तेज प्रताप सिंह 30288
वोट से सपा आगे 13227

राउंड- 9
अनुजेश 19739
अवनीश 2352
तेज प्रताप सिंह 33968
वोट से सपा आगे 14229


राउंड-10
अनुजेश 21555
अवनीश 2454
तेज प्रताप सिंह 37995
वोट से सपा आगे 16440

राउंड-11
अनुजेश 24224
अवनीश 2758
तेज प्रताप सिंह 41781
वोट से सपा आगे 17557


राउंड-12
अनुजेश 27090
अवनीश 3155
तेज प्रताप सिंह 44227
वोट से सपा आगे 17137

राउंड-13
अनुजेश 29660
अवनीश 3472
तेज प्रताप सिंह 47666
वोट से सपा आगे 18006

राउंड-14
अनुजेश 31292
अवनीश 3694
तेज प्रताप सिंह 52020
वोट से सपा आगे 20728


राउंड-15
अनुजेश 33497
अवनीश 3880
तेज प्रताप सिंह 55436
वोट से सपा आगे 21939

राउंड- 16
अनुजेश 35203
अवनीश 4094
तेज प्रताप सिंह 59480
वोट से सपा आगे 24277

राउंड-17
अनुजेश 39189
अवनीश 4319
तेज प्रताप सिंह 62844
वोट से सपा आगे 23655

राउंड-18
अनुजेश 43881
अवनीश 4509
तेज प्रताप सिंह 64991
वोट से सपा आगे 21110


राउंड- 19
अनुजेश 48607
अवनीश 4705
तेज प्रताप सिंह 67529
वोट से सपा आगे 18922


राउंड- 20
अनुजेश 52668
अवनीश 4811
तेज प्रताप सिंह 70632
वोट से सपा आगे 17964


राउंड- 21
अनुजेश 55020
अवनीश 5106
तेज प्रताप सिंह 73743
वोट से सपा आगे 18723


राउंड- 22
अनुजेश 57503
अवनीश 5447
तेज प्रताप सिंह 76071
वोट से सपा आगे 18568


राउंड- 23
अनुजेश 60318
अवनीश 5690
तेज प्रताप सिंह 79666
वोट से सपा आगे 19348


राउंड-24
अनुजेश 62526
अवनीश 5827
तेज प्रताप सिंह 83094
वोट से सपा आगे 20658


राउंड-25
अनुजेश 65033
अवनीश 6112
तेज प्रताप सिंह 85878
वोट से सपा आगे 20845

राउंड-26
अनुजेश 68900
अवनीश 6315
तेज प्रताप सिंह 88742
वोट से सपा आगे 19842


राउंड-27
अनुजेश 71714
अवनीश 6656
तेज प्रताप सिंह 92198
वोट से सपा आगे 20484


राउंड-28
अनुजेश 75307
अवनीश 6808
तेज प्रताप सिंह 94888
वोट से सपा आगे 19581


राउंड-29
अनुजेश 79174
अवनीश 7037
तेज प्रताप सिंह 97158
वोट से सपा आगे 17984


राउंड-30
अनुजेश 82903
अवनीश 7449
तेज प्रताप सिंह 99332
वोट से सपा आगे 16429


राउंड-31
अनुजेश 86670
अवनीश 7755
तेज प्रताप सिंह 102541
वोट से सपा आगे 15871


राउंड-32
अनुजेश - 89503
अवनीश - 8402
तेज प्रताप सिंह - 104207
वोट से सपा आगे - 14704
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed